Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘जो राम को लाए हैं हम उनके लाएंगे..’ गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल, हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका

Kanahiya Mittal Join Congress: ‘जो राम को लाए हैं हम उनके लाएंगे..’ गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि टिकट न मिलने की वजह से वे बीजेपी से नाराज चल रहे थे.

Kanhiya Mittal

गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल.

Kanhiya Mittal Join Congress: ‘जो राम को लाए हैं हम उनके लाएंगे..’ गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि टिकट न मिलने की वजह से वे बीजेपी से नाराज चल रहे थे. वे हरियाणा की पंचकूला से बीजेपी से टिकट चाह रहे थे. लेकिन, बीजेपी ने यहां के पुराने नेता ज्ञानचंद को फिर से मैदान में उतारा है. सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तन ने कहा कि उनका मन अब कांग्रेस के साथ जुड़ गया है. कन्हैया मित्तल ने आगे कहा कि उन्होंने पहले किसी पार्टी के लिए काम नहीं किया. उन्होंने ने यह भी कहा कि मुझे कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहिए.

यूपी विधानसभा चुनाव में काफी चर्चित हुआ था गाना

बता दें कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में कन्हैया मित्तल का गाना- ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ काफी फेमस हुआ था. इसके बाद कन्हैया मित्तल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इतना ही नहीं, कन्हैया मित्तल सार्वजनिक मंचों से भी कई बार पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ कर चुके हैं.

कन्हैया मित्तल ने हाल ही में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई थी और कहा था-‘बहुत-बहुत बधाई मेरे भाई और बहन को.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital