Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kanpur: जीजा ने साले को पहले दिखाई ‘गदर-2’, फिर उसके दोस्त से ही करवा दी हत्या, 5 लाख के लेन-देन का था मामला

डीसीपी साउथ ने बताया कि, परिजनों ने दोस्त पर ही हत्या का शक जताया था. इसी के बाद साहिल के दोस्त शिवम से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी और फिर इसके बाद ही वारदात का खुलासा हुआ.

पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपी

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. यहां पर जीजा ने साले का फिल्मी स्टाइल में मर्डर करवा दिया. पहले जीजा ने साले को गदर-2 फिल्म दिखाई और फिर पूरी योजना के साथ उसे मौत के घाट उतार दिया. खबर सामने आई है कि जीजा ने हत्या के लिए साले के दोस्त को ही चुना.

इस पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि मृतक साहिल के जीजा ने अपनी सास की एक कॉलोनी बेची थी और इस कॉलोनी का पांच लाख रुपए साले को देना था, लेकिन वह काफी समय से नहीं दे पा रहा था. इसको लेकर आए दिन साहिल शराब पीकर उसका आपमान करता रहता था और जीजा को गालियां तक दे देता था. रोज-रोज साले द्वारा किए जा रहे अपमान का घूंट पीकर जीजा बब्बन जी रहा था. फिर जीजा उससे खुन्नस खाने लगा और उसको मरवाने की ठान ली. इसके बाद जीजा बब्बन ने पूरी प्लानिंग के साथ साहिल के ही दोस्त शिवम को दस हजार रुपये में उसे मारने के लिए सुपारी दी.

डीसीपी साउथ ने बताया कि, साहिल का दोस्त शिवम उसी के साथ ठेके पर वॉलपुट्टी, पेंटिंग का काम करता था. पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवम ने ही साहिल के जीजा का नाम खोला और बताया कि उसी ने उसे 10 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी. गिरफ्तारी के बाद जीजा बब्बन ने पुलिस के सामने हत्या की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि, साहिल बार-बार उसका पांच लाख रुपयों के लिए अपमान करता रहता था. इसीलिए उसने उसकी हत्या की योजना बनाई. बता दें कि पुलिस ने दोनों पर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: CM योगी से मिलेंगे सुपरस्टार रजनीकांत, साथ मिलकर देखेंगे फिल्म ‘जेलर’, राज्यपाल से की मुलाकात

मारने से पहले जमकर चली शराब पार्टी

इस पूरे मामले पर पुलिस ने बब्बन और शिवम दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों ने पूछताछ के दौरान हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि शिवम बब्बन से सुपारी वाले पैसे लेकर 15 अगस्त को साहिल को गदर फिल्म दिखाने के लिए ले गया था. शिवम ने बताया कि दोनों ने पहले तो पूरी मूवी देखी और फिर इसके बाद बिधनू इलाके के एक सूनसान कॉलोनी में गए और फिर साहिल को शराब पिलाई. शिवम ने बताया कि, जब साहिल पूरी तरह से नशे में डूब गया तो उसके बाद उसकी ईंट से कुचल कर हत्या कर दी. आरोपी ने बताया कि हत्या करने के बाद एक कार से शव को मर्दनपुर इलाके में सड़क किनारे रात में ही झाड़ियों में फेंक दिया.

परिजनों ने दोस्त पर लगाया था हत्या का आरोप

वहीं पुलिस ने बताया कि साहिल तत्यातोपे नगर के दरोगा चौराहे का रहने वाला था. इस सम्बंध में परिजनों ने बताया था कि साहिल 15 अगस्त को घर में बताकर गया था कि वह गदर मूवी देखने जा रहा है, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा और फिर अगले ही दिन उसका शव मर्दानपुर इलाके में मिला. इसी के बाद परिजनों ने दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया था. इसी के बाद पुलिस ने उसके दोस्तों से इस सम्बंध में पूछताछ शुरू की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital