Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सावन कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, कौन हैं वो चार IPS अफसर जिनको मिली जिम्मेदारी?

Kanwar Yatra: सावन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार किया गया है.

Kanwar Yatra: सावन का महीना 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा. इस दौरान उत्तराखंड से हजारों श्रद्धालु गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे. यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक जाएगी.

चार IPS अफसरों को मिली जिम्मेदारी

इस बार यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने की जिम्मेदारी चार अनुभवी IPS अधिकारियों को दी गई है. गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़, मेरठ SSP अविनाश पांडे, मुजफ्फरनगर SSP संजय कुमार वर्मा और हरिद्वार SSP नवनीत सिंह भुल्लर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे.

हरिद्वार में सख्त नियम

हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने बरसात को देखते हुए कांवड़ की ऊंचाई तय कर दी है. पैदल कांवड़ 6 फीट और झांकी कांवड़ 10 फीट से ज्यादा नहीं होगी. इसका मकसद बिजली की हाई-टेंशन लाइनों से करंट लगने के खतरे को रोकना है. पुलिस का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिले.

मुजफ्फरनगर में सुविधाओं पर जोर

मुजफ्फरनगर SSP संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ सेवा शिविर संचालकों और अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने रोशनी, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. अस्थाई थाने बनाए जा रहे हैं और डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है.

मेरठ में 24 घंटे निगरानी

मेरठ SSP अविनाश पांडे ने पूरे मार्ग पर 9 अस्थाई चौकियां बनाई हैं. इससे पुलिस बल लगातार निगरानी रख सकेगा. अविनाश पांडे पहले प्रयागराज महाकुंभ और कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल भी मिल चुके हैं.

गाजियाबाद में अंतरराज्यीय मार्गों पर चौकसी

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया है. वे खुद व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और पूरे जिले में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है.

ये भी पढ़ें-लोकसभा में बहस के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप; कहा- संसद में मुझे ये बातें बोलने नहीं दीं

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए चारों जिलों में अलग-अलग रणनीतियां अपनाई गई हैं. प्रशासन का मकसद है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा पूरी कर सकें और सुरक्षा व्यवस्था हर स्तर पर मजबूत रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest