Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

करनाल जीटी रोड पर बड़ा हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में चार कांवड़ियों की मौत, 14 जख्मी

Karnal GT Road Truck Accident: दिल्ली के करनाल जीटी रोड से एक बुरी खबर सामने आई है. बुधवार देर रात करनाल सिरसपुर जीटी रोड पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, इसमें चार कावड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है.

Karnal GT Road Truck Accident

Karnal GT Road Truck Accident

Edited by

Karnal GT Road Truck Accident: सावन का पवित्र महीना चल रहा है. कांवड़ियों की भीड़ से देश की कई सड़के पटी हुई हैं. लोग भगवान शंकर को जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा पर हैं. इस बीच दिल्ली के करनाल जीटी रोड से एक बुरी खबर सामने आई है. बुधवार देर रात करनाल सिरसपुर जीटी रोड पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, इसमें चार कावड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, 14 लोग जख्मी बताए गए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे का आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है. वहीं, पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.

Karnal GT Road Truck Accident: हरिद्वार जा रहे थे कांवड़ियां

कांवड़ियों के साथ हुए इस हादसे को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार, अलीपुर पुलिस थाने में देर रात करीब पौने एक बजे पीसीआर कॉल आई, जिसमें कॉलर ने बताया कि सिरसपुर जीटी रोड पर दो ट्रक आपस में लड़ गए हैं, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं. पुलिस ने आगे बताया कि एक ट्रक नांगलोई के पास से कांवड़ियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था. तभी दिल्ली की ओर से आर रहे दूसरे ट्रक ने डिवाइडर को पार कर जीटी करनाल रोड पर आ रहे ट्रक(कांवड़ यात्रा) में टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं, 14 लोग जख्मी हैं. पुलिस ने बताया कि जख्मी लोगों को सत्यवादी हरिश्चंद्र अस्पताल और बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर भी है.

ये भी पढ़ें- सीमा और सचिन गिरफ्तारी के डर से भाग गए थे हरियाणा, प्रेम से लेकर पकड़े जाने तक ऐसे हुए FIR में हुए बड़े खुलासे

ट्रक पर सवार थे 20 से 23 लोग

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक कांवड़ियों से भरा हुआ था. उस पर 20 से 23 लोग सवार थे. जोरदार टक्कर में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग जख्मी बताए गए हैं. पुलिस ने आगे बताया है कि दुर्घटना का आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाशी की जा रही है. पुलिस ने अलीपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital