देश

Karnataka CM Swearing Ceremony: सिद्धारमैया ने CM और डीके शिवकुमार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, समारोह में कांग्रेस की छतरी के नीचे जुटा विपक्ष

Karnataka CM Swearing Ceremony: कर्नाटक में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने के बाद आज शनिवार को सिद्धारमैया ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वहीं शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धारमैया और शिवकुमार के अलावा डॉ. जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्थानीय कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया और शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन भी किया गया. इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई समान विचारधाराओं वाली विपक्षी पार्टियों को न्योता दिया था.

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से की मुलाकात, हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण पर बोले- हिरोशिमा नाम सुनते ही दुनिया कांप जाती है

शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी दलों के नेता हुए शामिल

बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए.

सिद्धारमैया और शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह का कांतीरवा स्टेडियम में हुआ. इस दौरान यहां काफी लोगों की भीड़ देखने को मिली.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

9 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

26 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

29 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

41 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

45 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago