Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karnataka CM Swearing Ceremony: सिद्धारमैया ने CM और डीके शिवकुमार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, समारोह में कांग्रेस की छतरी के नीचे जुटा विपक्ष

Siddaramaiah Oath Taking Ceremony: कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन भी किया गया. इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई समान विचारधाराओं वाली विपक्षी पार्टियों को न्योता दिया था.

सिद्धारमैया ने CM और डीके शिवकुमार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Karnataka CM Swearing Ceremony: कर्नाटक में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने के बाद आज शनिवार को सिद्धारमैया ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वहीं शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धारमैया और शिवकुमार के अलावा डॉ. जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्थानीय कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया और शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन भी किया गया. इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई समान विचारधाराओं वाली विपक्षी पार्टियों को न्योता दिया था.

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से की मुलाकात, हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण पर बोले- हिरोशिमा नाम सुनते ही दुनिया कांप जाती है

शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी दलों के नेता हुए शामिल

बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए.

सिद्धारमैया और शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह का कांतीरवा स्टेडियम में हुआ. इस दौरान यहां काफी लोगों की भीड़ देखने को मिली.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest