देश

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में हार के बाद बसवराज बोम्मई ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल गहलोत ने किया मंजूर

Basavaraj Bommai Resigns: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद सवराज बोम्मई ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. बोम्मई ने राजभवन में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपा. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कर्नाटक में भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेंगे.

बासवराज बोम्मई ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था को नष्ट किए बिना लोगों का कल्याण सुनिश्चित किया जाना चाहिए. हम एक विपक्षी दल के रूप में कुशलता से काम करेंगे. उन्होंने कहा, “पिछली बार हमने 104 सीटें जीती थीं. इस बार वोट प्रतिशत ज्यादा होने के बावजूद सीटें कम हुई हैं. हार तो हार है. आत्मविश्लेषण किया जाएगा और गलतियों को सुधारा जाएगा.”

हम सिर्फ चुनाव के लिए काम नहीं करेंगे

बोम्मई ने कहा, “हम एक राष्ट्रीय पार्टी हैं. हम सिर्फ चुनाव के लिए काम नहीं करेंगे. हम राष्ट्र निर्माण के लिए काम करते हैं. लोकसभा चुनाव अगले आठ से 10 महीनों में आएंगे. हम पार्टी का निर्माण करेंगे. इस परिणाम का लोकसभा चुनाव पर असर नहीं पड़ेगा.”

यह भी पढ़ें-  Karnataka Elections: जनता से क्यों नहीं कनेक्ट हो पायी BJP, लिंगायत समुदाय ने क्यों दिया झटका ? हार की समीक्षा के लिए भाजपा जल्द करेगी बैठक

पीएम मोदी हर जगह जीत नहीं दिला सकते

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. वहीं यहां कमल मुरझा गया है. कांग्रेस की ऐसी हवा चली कि 224 सदस्यीय विधानसभा में 136 सीटें मिलीं. वहीं बीजेपी को महज 65 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. कर्नाटक में बीजेपी की करारी हार इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पीएम मोदी हर जगह जीत नहीं दिला सकते.

भ्रष्टाचार और अंदरूनी कलह रही वजह

कर्नाटक चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा रहा. कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ जोर-शोर से इस मुद्दे को उठाया. पार्टी ने बोम्मई सरकार को 40 परसेंट की सरकार और पे सीएम का नाम दिया. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की अंदरूनी कलेह भी सामने आने लगी थी. जिसका फायदा कांग्रेस ने जमकर उठाया. इसके साथ ही बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद विवाद की स्थिति पैदा हुई. पार्टी के अंदर ही गुटबाजी देखने को मिली.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago