देश

Maharashtra में हिंसक झड़प, पथराव के बाद गाड़ियों को लगाई आग, धारा 144 लागू, Video Viral

Akola Violence: महाराष्ट्र के अकोला में दो समुदायों के सदस्यों के बीच में जमकर झड़प हुई है. झड़प के दौरान पथराव, आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. जिसके बाद शहर के कुछ हिस्सों में लोगों के गैरकानूनी जमावड़े को रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

अकोला के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि “कल शनिवार बीती रात दो समुदायों के बीच धार्मिक भावना आहत होने की बात आई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. झड़प में एक शख्स की मौत हो गई. अब तक 26 लोगों को हिरासत में लिया है. झड़प में 8 लोग घायल हैं जिसमें 2 पुलिस कर्मी और अन्य स्थानीय लोग हैं. पुलिस ने भारी संख्या बल तैनात किया है जिसमें स्थानीय पुलिस बल, दंगा नियंत्रण दल हैं. मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

कई वाहनों में लगाई आग

हिंसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कई वाहन फूंके हुए दिखाई दे रहे हैं. अधिकारी ने बताया है कि पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति अब नियंत्रण में है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, राज्य के उप मुख्यमंत्री और अकोला जिले के संरक्षक मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में हार के बाद बसवराज बोम्मई ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल गहलोत ने किया मंजूर

हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात

जिला मजिस्ट्रेट नीमा अरोड़ा ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के चार पुलिस थाना क्षेत्रों में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू करने का आदेश दिया, जो लोगों के गैरकानूनी जमावड़े पर रोक लगाती है. एएसपी राउत ने कहा कि घटना के बाद शहर में भारी सुरक्षा तैनात की गई है. उन्होंने कहा कि अमरावती से राज्य रिजर्व पुलिस के एक हजार कर्मियों को अकोला शहर में तैनात किया गया है. राउत ने नागरिकों से न घबराने और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

39 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

41 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago