यूटिलिटी

Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, हुए कई बड़े बदलाव, जानें क्या है अपडेट

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे ने देश को कई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है. जिसमें 13वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रा समय में 15 मिनट की कमी करने का फैसला किया है. सिकंदराबाद से तिरुपति के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब अपनी यात्रा 8 घंटे 15 मिनट में पूरी करेगी. 17 मई 2023 से यह ट्रेन अपने नए समय के अनुसार चलेगी.  इसके अलावा एक और फैसला रेल मंत्रालय ने लिया है.

8 नए कोच जोड़े गए

सिकंदराबाद और तिरुपति वंदे भारत ट्रेन में 8 नए कोच जोड़े गए हैं, जिससे अब इसकी यात्री वहन क्षमता में इजाफा हुआ है. दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में अधिक सुविधाओं के साथ यात्रा का समय भी कम किया गया है. वंदे भारत एक्सप्रेस सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच अपनी यात्रा में नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर स्टेशनों पर रुकती है.

यह होगा नया समय

यह ट्रेन सिकंदराबाद से सुबह 6.15 बजे निकलती है. यात्रा के दौरान यह ट्रेन सुबह 7:29 बजे नालगोंडा, सुबह 9:35 बजे गुंटूर, 11:12 बजे ओंगोल, दोपहर 12:29 बजे नेल्लोर और दोपहर 2:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी. इसके बाद दोपहर 3:15 बजे यह वंदे भारत ट्रेन तिरुपति से खुलेगी और रात 11:30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. इससे पहले इन सभी मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी से शिकायत की गई थी. केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने ट्वीट कर सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 और कोच जोड़े जाने की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- इनोवेटिव इंडिया समिट 2023: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय को ‘चाणक्य अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

इसके अलावा दक्षिण मध्य रेलवे ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी. सिकंदराबाद से तिरुपति के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 8 अप्रैल 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया था. सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस तीन महीने से कम समय में तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

3 hours ago