Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kashmir Cup 2023: क्रिकेट के जरिए युवाओं को साथ लाने की एक अनूठी पहल

श्रीनगर के टीआरसी मैदान में एजी कार्यालय सीसी और कश्मीर टाइगर्स के बीच उद्घाटन मैच खेला गया.

kashmir cup 2023

प्रतीकात्मक तस्वीर

डलगेट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित कश्मीर कप 2023 की शुरुआत के साथ ही श्रीनगर का मिजाज बदला हुआ है. इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य खेलकूद के क्षेत्र में आगे आने के लिए युवाओं को प्रेरित करना है. इस आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

श्रीनगर के टीआरसी मैदान में एजी कार्यालय सीसी और कश्मीर टाइगर्स के बीच उद्घाटन मैच खेला गया. टूर्नामेंट के स्वर को सेट करने के लिए, एजी के कार्यालय सीसी ने कश्मीर टाइगर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

इस शानदार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और इस दौरान मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में उमड़ आते हैं. इस टूर्नामेंट में युवा प्रतिभाओं को बेहतर प्रदर्शन करने का एक मंच मिल रहा है जहां से वे अपने भविष्य की ओर देख सकते हैं.

जैसे-जैसे मैच होते जा रहे हैं और प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, इसके औ भी रोमांचक होने की उम्मीद है. 30 जून को इस टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच खेला जाएगा. कश्मीर में क्रिकेट के महाकुंभ का उद्देश्य खेल के प्रति उत्साही लोगों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करना है, उन्हें एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest