कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
केरल बम धमाकों का आरोपी गिरफ्तार
Kerala Blasts News: केरल के कोच्चि में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाकों के आरोपी डॉमिनिक मार्टिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते दिन रविवार को प्रार्थना सभा के दौरान यह धमाका हुआ था. हालांकि हमले के बाद डॉमिनिक मार्टिन ने खुद पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया था. अब पुलिस ने आरोपी के ऊपर यूएपीए (UAPA)और एक्सप्लोसिव एक्ट से जुड़ी धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें कि मार्टिन ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर केरल में हुए धमाकों की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया. बताया कि कलामासेरी में लगातार तीन धमाके हुए थे. इस ब्लास्ट में एक 12 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
कोच्चि में हुए धमाकों के बाद से सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं. केरल के अलावा यूपी और दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं इस मामले पर अब सियासत भी गरमा गई है. बीजेपी ने लेफ्ट की विजयन सरकार पर निशाना साधा है.
पुलिस हमले के आरोपी मार्टिन के सरेंडर के बाद से ही पूछताछ कर रही है. इसके अलाव कई अलग-अलग अन्य एंगलों से मामले की जांच की जा रही है. वहीं सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि जांच सही ढंग से चल रही है. उन्होंने आज सोमवार को अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में हाल में आयोजित इस्लामी समूह के कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से हमास नेता की ओर से कथित तौर पर संबोधित करने की जांच पुलिस करेगी और अगर कुछ भी गलत हुआ है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.
वहीं बीजेपी ने प्रदेश में हमास के नेता को ऑनलाइन संबोधन के मामले में सीएम विजयन पर हमला बोला था. जेपी नड्डा ने कहा था कि लेफ्ट सरकार कट्टरपंथियों के प्रति नरम रूख अपनाती है, जिसकी वजह से ये हमला हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि हमास के नेता के संबोधन पर वामपंथी सरकार मूक दर्शक बनी रही. उन्होंने इस रोकने के लिए कुछ नहीं किया. पिनराई विजयन के नेतृत्व में कुप्रबंधन साफ दिखाई देता है.
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…