Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

केरल के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 11 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

Kerala Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की है. 

Kerala Weather Alert

केरल के 6 जिलों में IMD का येलो अलर्ट जारी.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Kerala Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को इडुक्की और 9 अक्टूबर को पथानामथिट्टा और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है.

आईएमडी ने 7 अक्टूबर को केरल के इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में और 8 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और वायनाड में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 9 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

तूफानी मौसम की भविष्यवाणी

बता दें कि जब 24 घंटे के भीतर 64.55 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होती है तो येलो अलर्ट जारी किया जाता है. मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक केरल तट पर 35 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तूफानी मौसम की भी भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश और आंधी की चेतावनी भी दी है. खराब मौसम के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

जून में केरल में भारी बारिश हुई. 30 जून को भारी बारिश के कारण वायनाड जिले के पुंची रिमट्टम, चूरलमाला और मुंडक्कल क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ, जिससे लगभग 420 लोगों की मौत हो गई थी और 397 से अधिक लोग घायल हुए थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital