Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MCD Mayor: जानें कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें BJP ने AAP की शैली ओबेरॉय के सामने बनाया है उम्मीदवार

BJP Candidate Rekha Gupta: रेखा गुप्ता हरियाणा की रहने वाली हैं. उनका जन्म भी हरियाणा में ही हुआ था. उनके पिता स्टेट बैंक में ब्रांच मैनेजर की पोस्ट पर रहे चुके हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की हुई है.

Delhi Mayor Election

शैली ओबेरॉय और रेखा गुप्ता (फोटो ट्विटर)

MCD Mayor Election: दिल्ली MCD चुनाव के बाद अब MCD मेयर का चुनाव होना है. आम आदमी पार्टी ने पहले ही मेयर पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया था. शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल के नाम तय किए गए थे. जिसके बाद अब बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है. वहीं जबकि, डिप्टी मेयर के लिए कमल बागड़ी पर दांव लगाया है.

बीजेपी ने स्टैंडिग कमेटी के सदस्य के लिए गजेन्द्र दराल, कमलजीत शेहरावत और पंकज लूथरा को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी के सभी प्रत्याशी मंगलवार को ही अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी ने इस कमेटी के लिए गजेन्द्र दराल को भी चुना है. हालांकि, उन्होंने निर्देलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था. लेकिन अब वो बीजेपी में ही शामिल हो गए हैं.

कौन हैं रेखा गुप्ता ?

रेखा गुप्ता हरियाणा की रहने वाली हैं. उनका जन्म भी हरियाणा में ही हुआ था. उनके पिता स्टेट बैंक में ब्रांच मैनेजर की पोस्ट पर रहे चुके हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की हुई है. रेखा ने AIIMA कॉलेज से MBA किया है. वहीं रेखा की शादी दिल्ली के मनीष गुप्ता से हुई है.

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही छात्र जीवन में राजनीति में कदम रख दिया था. उन्होंने अपने कॉलेज में ही सियासत करना शुरू कर दिया था. उनका राजनीतिक करियर दौलत राम कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद शुरू हुआ था. कॉलेज में रेखा एबीवीपी (ABVP) से जुड़ीं. 1994-95 के बीच वो दिल्ली विश्वविद्यालय दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी चुनी गई. वो कम उम्र से ही आरएसएस (RSS) की सदस्य रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- सलमान ख़ुर्शीद ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम तो भड़के अनिल विज, बोले- कांग्रेस सरकार ने ही श्रीराम को काल्पनिक बताया था

कॉलेज में राजनीति करने के बाद उन्होंने दिल्ली की सियासत में कदम रखा. पहली बार वो दिल्ली के पीतमपुरा के उत्तरी वार्ड से पार्षद 2007 में चुनी गई. उसके बाद उन्हे दोबारा से 2012 में पार्षद का चुनाव जीता बीजेपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट शालीमार बाग सीट से दिया. लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा.

आप की शैली ओबेरॉय से है मुकाबला

आप की शैली ओबेरॉय के सामने उतरते ही ये दिल्ली MCD मेयर का चुनाव और दिलचस्प हो गया है. क्योंकि ये अब दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति आमने-सामने आ गई हैं. दोनों प्रत्याशी दिल्ली विश्वविद्यालय से ही पढ़ी हुईं हैं. शैली ओबेरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital