Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शिव पार्वती विवाह पर नृत्य कला का मंचन करेगा कृष्ण कला फाउंडेशन, जनपथ स्थित सभागार में होगी भव्य प्रस्तुति

Shiv Parvati Marriage Drama: कृष्ण कला फाउंडेशन की अध्यक्ष और देश की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना डॉक्टर अनु सिन्हा का नृत्य पर आधारित शिव-पार्वती विवाह नाटिका की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के कई नृत्य कलाकार तैयार हैं.

Krishna Kala Foundation

कृष्ण कला फाउंडेशन (सांकेतिक तस्वीर).

Shiv Parvati Marriage Drama: सावन का पावन महीना चल रहा है. ऐसे में भगवान शिव पार्वती के जीवन चरित्र को नृत्य के माध्यम से जनमानस के सम्मुख लाने का काम कृष्ण कला फाउंडेशन करने जा रहा है. आज यानी 4 अगस्त को राजधानी के जनपथ स्थित सभागार में भव्य प्रस्तुति होने वाली है. कृष्ण कला फाउंडेशन की अध्यक्ष और देश की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना डॉक्टर अनु सिन्हा का नृत्य पर आधारित शिव-पार्वती विवाह नाटिका की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए डॉ अनु सिन्हा अपने नृत्य कलाकारों के साथ तैयार हैं. नोएडा सेक्टर 14 स्थित उनके इंस्टिट्यूट पर पिछले कई दिनों से देश के कुछ चुनिंदा और कुछ युवा नृत्य कलाकार शिव पार्वती विवाह नृत्य नाटिका की तैयारी में लगे हुए हैं. आज यानी 4 अगस्त 2024 को देश की राजधानी दिल्ली में जनपथ स्थित सभागार में हरियाली तीज के अवसर पर इस आयोजन की भव्य प्रस्तुति सुनिश्चित की गई है.

क्या है कार्यक्रम स्वरूप

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ होगी. ‘कर्पूरगौरम्’ संगीत के बाद दक्ष और शिव सती का दृश्य दर्शकों के समक्ष होगा. कार्यक्रम के अगले हिस्से में क्रमशः शिव तांडव, पार्वती जन्म, नारद-हिमालय, मैनावती का संवाद है. इसके बाद पार्वती तपस्या और फिर सूत्रधार का संवाद होगा. पार्वती और सखियों के नृत्य के बाद राम और शिव का संवाद निर्धारित किया गया है. फिर, शिव-पार्वती विवाह की तैयारियों का क्रमवार वर्णन किया जाएगा. इस क्रम में कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां हैं. कार्यक्रम में अंत की ओर बढ़ने पर जयमाल और उसके बाद पार्वती विदाई की प्रस्तुति होगी. इसके बाद भजन, आरती और एक सुंदर स्तुति वंदना से कार्यक्रम का समापन होगा.

सुप्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ. अनु सिन्हा का निर्देशन

बता दें कि डॉ. अनु सिन्हा एवं सुमन के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के जरिए कला, संस्कृति, धर्म, आस्था आदि कई विधाओं को एकसूत्र में पिरोने का प्रयास किया जाएगा. यह भव्य कार्यक्रम दर्शकों का मन मोह लेगा. कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई चुनिंदा कलाकार भाग ले रहे है, जिनमें अमन पांडेय बृजेश कुमारी, डॉ. पूजा त्रिपाठी, मोनिका, प्रभा दूबे, रश्मि सिंह, निधि तिवारी, नेहा, आन्या, प्रियांशी, स्नेह, संतुष्टि, कोमल, अंशिका, दीपमाला, मुकेश, मुदित, अमन, संदीप, हिम्पी,आशीष, आध्या पांडेय, सुनील वधानीं, समीर, प्रवीण जैसे कई प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital