Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कश्मीर में होगा कुमाऊं साहित्य महोत्सव का आगाज, अरहान बागती की KYARI संस्था के बैनर तले जुटेंगी नामी हस्तियां

कुमाऊ साहित्य महोत्सव का 19 अक्टूबर से हो रहा आगाज

Edited by Shivam

भारत के साहित्यिक और प्रसिद्ध उत्सवों में से एक कुमाऊं साहित्य महोत्सव के चौथे सीजन का आगाज जल्द होने जा रहा है. इस महोत्सव का आयोजन कश्मीर के यम्बरज़ल एप्लाइड रिसर्च इंस्टीट्यूट KYARI के सहयोग से किया जा रहा है. KYARI संस्था के फाउंडर अरहान बागती ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए 19-20 अक्टूबर की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि, इस महोत्सव में साहित्य, सिनेमा, कला और संस्कृति पर कई सारे सत्र आयोजित किए जाएंगे.

कुमाऊं महोत्सव  का उद्घाटन प्रदेश के उप राज्यपाल और बीजेपी नेता मनोज सिन्हा करेंगे. इस उत्सव में नीरजा मट्टू, निरुपमा कोटरू, सलीम बेग, संजय रैना, सिद्धार्थ गिगू और आदित्य राज कौल जैसे  कई प्रतिष्ठित लेखक और साहित्यकार भाग लेंगे.

कुमाऊं महोत्सव के सह-संस्थापक आशा बत्रा ने कार्यक्रम  के बारे में बात करते हुए कहा , “भारत सदियों से कला और संस्कृति का वैश्विक केंद्र रहा है. भारत का कुमाऊं महोत्सव  साहित्य, नाटक और कला के प्रसिद्ध कार्यों की स्थापना और प्रेरणा के साथ-साथ दुनियाभर के कलाकारों और लेखकों के लिए एक घर जैसा है.”

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि कैसे ये अद्भुत सांस्कृतिक और साहित्यक महोत्सव में कला के अलग-अलग क्षेत्र के प्रतिभाशाली और अद्वितीय विचार वाले लोगों को एक साथ जोड़ देता है.

उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम के दौरान दुनिया भर की क्रिएटिव हस्तियां शामिल होकर इसके गौरव को बढ़ाती हैं. आशा बत्रा ने इस दौरान यह भी बताया कि कुमाऊं महोत्सव के चौथे संस्करण में कुछ बेहद दिलचस्प किताबों का विमोचन होगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को और भी अधिक रुचिकर बनाने के लिए बेहतरीन वक्ता भी इसमें शामिल हो रहे हैं.

आपको बता दें कश्मीर में कुमाऊं महोत्सव की स्थापना 8 साल पहले यानि साल  2014 में सुमंत बत्रा द्वारा की गई थी. तब से अब तक इसके तीन संस्करण हो चुके हैं. कुमाऊं महोत्सव के चौथे सीजन का आयोजन इस बार KYARI संस्था कर रही है.

KYARI  के संस्थापक  अरहान बागती इससे पहले भी कई सांस्कृतिक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजनों में अपना सहयोग दे चुके हैं. उन्हें टोक्यो 2021 में भारतीय पैरालंपिक दल के उप शेफ डी मिशन के रूप में भी चुना गया था.

बागती देशहित में कई स्तर पर काम कर रहे हैं और लोक कल्याण के कामों में लगातार अपना योगदान दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital