Bharat Express DD Free Dish

कुरनूल सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को मुआवजे का ऐलान

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बोलेरो और लॉरी की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई. पीएम मोदी (PM Modi) ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है..

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर पीएम मोदी (PM Modi) ने गहरा दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही पीएम ने मुआवजे का ऐलान भी किया है.

PMO ने क्या कहा?

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि पीएमएनआरएफ से दी जाएगी.

हादसे का विवरण

गुरुवार को कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल के चिलकलडोना इलाके के पास बोलेरो गाड़ी और लॉरी की जोरदार टक्कर हुई. टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

राहत और बचाव

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे. घायलों को तुरंत एम्मिगनूर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-अडानी विंड ने मुंद्रा में चालू किया 5 MW टर्बाइन, भारत में हाई-कैपेसिटी विंड टेक्नोलॉजी की शुरुआत

तीर्थयात्रियों का सफर टूटा

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के तीर्थयात्री थे. वे मंत्रालयम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह दुखद हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें-महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में सियासी टकराव, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read