Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कालकाजी में नाबालिग से हुई दरिंदगी के बाद LSR कॉलेज ने बढ़ाई सुरक्षा, क्लासेज की ऑनलाइन शिफ्ट

कॉलेज परिसर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए क्लासेज ऑनलाइन कर दी हैं.

Kalkaji Gang Rape

LSR कॉलेज ने बढ़ाई सुरक्षा

Kalkaji Gang Rape: दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. राजधानी के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) ने अपने इलाके में हुई एक अत्यंत दर्दनाक घटना के बाद बड़ा कदम उठाया है. कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए आज यानी बुधवार की सभी क्लासेज को ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया है. इससे पहले मंगलवार को भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कॉलेज की रेगुलर कक्षाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई थीं.

यह फैसला कॉलेज परिसर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर एक 17 साल की नाबालिग के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के बाद लिया गया है, जिससे पूरे कॉलेज कैंपस और आसपास के इलाकों में छात्रों और शिक्षकों के बीच भारी डर और रोष का माहौल है.

प्रिंसिपल का बयान

इस खौफनाक घटना के सामने आने के बाद कॉलेज की प्रिंसिपल कनिका के. आहूजा ने गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि जैसे ही हमें इस दुखद घटना के बारे में पता चला, हमने तुरंत कक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया.

प्रिंसिपल ने कहा- हमारे छात्रों की सुरक्षा, मानसिक शांति और भलाई हमारे लिए सबसे ऊपर है. इस कठिन समय में छात्रों को किसी भी तरह की मानसिक या भावनात्मक परेशानी से उबारने के लिए कॉलेज के फैकल्टी मेंटर्स और काउंसलर को पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है, ताकि वे जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद मुहैया करा सकें.

ये भी पढे़ं- मुजफ्फरनगर में जमुई जैसी शर्मनाक हरकत, मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से छेड़छाड़; CCTV में कैद हुई वारदात

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह शर्मनाक वारदात तब हुई जब पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने गई थी. दर्शन के बाद दोनों पास के ही एक पार्क में बैठे हुए थे. तभी वहां 25 से 30 साल की उम्र के तीन दरिंदे पहुंचे. उन्होंने पहले दोनों को बुरी तरह डराया-धमकाया और फिर सुनसान पाकर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद से दिल्ली में एक बार फिर नाइट और डे-टाइम सेफ्टी को लेकर बहस छिड़ गई है कि आखिर सार्वजनिक और पार्क जैसी जगहों पर बेटियां कितनी सुरक्षित हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital