Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ghaziabad: गाजियाबाद कोर्ट में वकील की गोली मारकर हत्या, चेंबर में बैठकर खा रहे थे खाना, हमलावर फरार

वकील मनोज चौधरी (मोनू) अपने चैम्बर में बैठकर खाना खा रहे थे कि तभी दो बदमाश उनके चैम्बर में घुसे और उनकी कनपटी से सटा कर गोली मार दी.

घटना के बाद मौके पर पुलिस (फोटो सोशल मीडिया)

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के बाद पूरे प्रदेश में चल रहे वकीलों के प्रदर्शन की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी, कि गाजियाबाद में बुधवार को सदर तहसील में अज्ञात बदमाशों ने चेम्बर में बैठकर खाना खा रहे वकील की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी सामने आ रही है कि, वकील मनोज चौधरी (मोनू) अपने चेम्बर में बैठकर खाना खा रहे थे कि तभी दो बदमाश उनके चैम्बर में घुसे और उनकी कनपटी से सटा कर गोली मार दी. जब तक कोई कुछ समझ पाता बदमाश पैदल ही घटना को अंजाम देकर भाग निकले. दिनदहाड़े तहसील परिसर में हुई इस बड़ी वारदात के बाद पूरे परिसर में हड़कम्प मच गया.

हत्या की वजह नहीं मालूम

आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अधिवक्ता की हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है. पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है और पूछताछ में जुटी हुई है. इस घटना को लेकर पुलिस कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- Bittu Bajrangi – बिट्टू बजंरगी को जमानत: खुद को ‘जिहादियों का जीजा’ कहने वाला राजकुमार रिहा, नूंह हिंसा भड़काने के आरोप में अरेस्ट हुआ था

बता दें कि मगलवार को ही हापुड़ जिले में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद बुधवार को पूरे प्रदेश के वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि महिला अधिवक्ता व उनके पिता के खिलाफ फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में वकीलों ने हापुड़ में मंगलवार को प्रदर्शन किया था. इसी के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें पुलिस महिला अधिवक्ता के साथ ही पुरुष वकील पर भी लाठी भांजती दिखाई दे रही है. इसी लाठीचार्ज से आक्रोशित वकीलों ने बुधवार को प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार किया हुआ है और जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital