Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जूता फटने पर वकील ने दुकानदार को भेजा नोटिस- “मैं नहीं जा सका साले के घर शादी में, पड़ गया बीमार..”, जानिए मामला

Fatehpur: अधिवक्ता ने दुकानदार से मानसिक व आर्थिक क्षति के एवज 10000 रुपये, जूतों की कीमत 1200 रुपये सहित नोटिस रजिस्ट्री खर्च 2100 रुपयों की डिमांड की है.

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर के एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पेशे से वकील एक शख्स ने नया जूता फटने पर दुकानदार को नोटिस थमा दिया है. शख्स का कहना है कि, वह जूते फटने की वजह से अपने साले के बेटे की शादी में नहीं जा सके. हालांकि अमूमन लोग नया जूता खराब हो जाने या फिर फटने पर उसे ठीक करा कर काम चला लेते हैं, इसकी शिकायत तक दुकानदार से करने नहीं जाते लेकिन इन महाशय ने तो दुकानदार को नोटिस थमाने के साथ ही मुआवजे की मांग तक कर दी है. इस दिलचस्प मामले को लेकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट सोशल मीडिया पर कर रहे हैं.

ये दिलचस्प मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से समाने आया है, जिसमें अधिवक्ता ज्ञानेंद्र भान त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि शू विक्रेता ने उसे BATA का जूता बोलकर खराब जूता दे दिया. इसी वजह से वह अपने साले के बेटे की शादी में शामिल नहीं हो सका और उसका मानसिक तनाव बढ़ गया. इसी के साथ ही ज्ञानेंद्र ने ये भी आरोप लगाया है कि इस चिंता के चलते उनको दिल से सम्बंधित गम्भीर बीमारी भी हो गई है और उनको हृदय रोग संस्थान में इसका इलाज कराना पड़ रहा है. इन आरोपों के साथ ही ज्ञानेंद्र ने दुकानदार से मानसिक व आर्थिक क्षति के एवज 10000 रुपये, जूतों की कीमत 1200 रुपये सहित नोटिस रजिस्ट्री खर्च 2100 रुपयों की डिमांड की है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह इस जूते को एक बार भी नहीं पहन सके हैं. पीड़ित फतेहपुर जनपद कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: बसपा सांसद ने सीएम योगी से की मुलाकात, भाजपा की ओर से इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

नहीं छोडूंगा दुकानदार को

इस मामले को लेकर ज्ञानेंद्र भान त्रिपाठी ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि, सिविल लाइन्स से उन्होंने एक जूते की दुकान से जूते लिए थे. उन्होंने बताया कि, 21 नवंबर 2023 को उन्होंने जूता खरीदा था. उन्होंने दावा किया कि दुकानदार ने उनको बाटा कंपनी का जूता बताकर बेचा था और कई दिनों तक चलने की गारंटी भी दी थी, लेकिन जूता लेने के 4-5 दिन बाद ही फट गया, जिसकी वजह से वह अपने साले की शादी में नहीं जा सके और फिर वह गम्भीर रूप से बीमार पड़ गए. अधिवक्ता ने ये भी दावा किया कि, उनको इस घटना से दिल की गम्भीर बीमारी हो गई है. जब वह अस्पताल से लौटकर आए तब उन्होंने अपने वकील साथी के सहयोग से जूते वाले दुकानदार को नोटिस दिया. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, वह दुकानदार पर सख्त कार्रवाई करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital