Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शिकार की तलाश करते-करते जंगल से स्कूल में आ घुसा शेर, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

गुजरात के ऊना में एक विद्यालय में शेर घुस आया. वहां शेर ने बछड़े का शिकार किया. बच्चों के स्कूल पहुंचने से पहले ये घटना हुई. शेर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

गुजरात में शेर स्कूल में घुसा

गुजरात में शेर स्कूल में घुसा

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

गुजरात के सोमनाथ जिले के ऊना शहर में स्थित गायत्री विद्यालय में एक हैरान करने वाली घटना घटी. आज सुबह लगभग सात बजे जब स्कूल खुलने ही वाला था, एक शेर स्कूल के प्रांगण में घुस आया. शेर ने विद्यालय की दीवार को फांदकर अंदर प्रवेश किया और वहां मौजूद एक बछड़े पर हमला कर दिया.

शेर को बछड़े का शिकार करते देख आस-पास मौजूद लोग घबरा गए और उन्‍होंने बच्चों को तुरंत स्कूल जाने से रोक दिया. सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शेर को शहर से बाहर खदेड़ दिया. गनीमत रही कि बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे थे और कोई हादसा नहीं हुआ. इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

यहां शेरों का पुराना बसेरा

गुजरात का पश्चिमी क्षेत्र, विशेषकर सौराष्ट्र क्षेत्र, शेरों के लिए प्रसिद्ध है. यहां के Gir National Park में एशियाई शेरों की बड़ी संख्या रहती है. 2021 की गणना के अनुसार, गुजरात में करीब 674 शेरों की आबादी है, जो भारतीय शेरों का सबसे बड़ा समूह है. ये शेर मुख्य रूप से गिर के जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में पाए जाते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital