Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव के बीच वैन से 1 करोड़ से अधिक का कैश और 4 किलोग्राम चांदी जब्त, हिरासत में लिए गए 3 लोग

Madhya Pradesh News: लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक वाहन की जांच के दौरान एक वैन से एक करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद किया गया है.

vehicle checking

वाहन चांज की सांकेतिक तस्वीर.

Lok Sabha Election 2024 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच के दौरान एक कार से 1.03 करोड़ रुपये की नकदी और चार किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किये हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में ले लिया गया.

उन्होंने बताया कि संसदीय चुनाव के मद्देनजर राज्य में उड़न दस्ता टीमों द्वारा वाहनों की जांच तेज कर दी गयी है. नई आबादी थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार देर रात एक कार को रोका और आगे की दो सीटों के नीचे डिब्बे बनाकर छिपाकर रखी गई नकदी और चांदी के आभूषण बरामद किए.

2 पुरुष और 1 महिला से पूछताछ

उन्होंने बताया कि दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि जब्ती के बारे में आयकर विभाग को सूचित किया जाएगा. मंदसौर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital