Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में भीड़ ने EVM ही लूट डाला, वीवीपैट मशीन को फेंका तालाब में

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक बूथ पर सेक्टर अधिकारी के रिजर्व ईवीएम और कागजात स्थानीय भीड़ द्वारा लूट लिए गए.

तालाब के अंदर पड़े वीवीपैट

शनिवार को सुबह 7 बजे शुरू हुए लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के दौरान, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को स्थानीय भीड़ ने लूट लिया और दो वीवीपीएटी मशीनों को दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में एक तालाब के अंदर फेंक दिया गया. मामले में सेक्टर अधिकारी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि, “आज सुबह 6.40 बजे 19- जयनगर (एससी) पीसी के 129-कुलतली एसी में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल के पास सेक्टर अधिकारी के रिजर्व ईवीएम और कागजात स्थानीय भीड़ द्वारा लूट लिए गए और 1 सीयू, 1 बीयू, 2 वीवीपीएटी मशीनों को एक तालाब के अंदर फेंक दिया गया,” सीईओ ने आगे बताया कि सेक्टर अधिकारी को नए ईवीएम और कागजात उपलब्ध कराए गए हैं.

अमित मालवीय ने की घटना की निंदा

भाजपा नेता अमित मालवीय ने घटना की आलोचना की और कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं. जादवपुर के भांगर में बम फेंके गए हैं, जयनगर के कुल्टी में गुस्साए ग्रामीणों ने एक ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन को तालाब में फेंक दिया है, क्योंकि टीएमसी के गुंडे उन्हें वोट नहीं देने देंगे.” मालवीय ने आगे कहा कि डायमंड हार्बर, जहां से ममता बनर्जी के भतीजे और उत्तराधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं, सबसे अधिक प्रभावित निर्वाचन क्षेत्र है.

अमित मालवीय ने लगाए ये आरोप

अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, “लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित डायमंड हार्बर है, जहां से ममता बनर्जी के भतीजे और उत्तराधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है, उन्हें बूथों में बैठने नहीं दिया जा रहा है, उनके मतदान दस्तावेजों को छीन लिया गया और नष्ट कर दिया गया. पश्चिम बंगाल पुलिस अभिषेक बनर्जी के गुर्गों की तरह काम कर रही है. यहां तक ​​कि मुसलमानों को भी नहीं बख्शा गया है क्योंकि उनमें से बड़ी संख्या में सीपीआई (एम) उम्मीदवार प्रतिकुर रहमान को वोट दे रहे हैं. टीएमसी की ‘धर्मनिरपेक्षता’ उसी समय मर जाती है जब मुसलमान इसके खिलाफ मतदान करना शुरू करते हैं.”

इसे भी पढ़ें: कहीं EVM खराब तो कहीं धीरे वोटिंग की शिकायत… सपा ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया बुजुर्ग मतदाताओं के वोट डालने का आरोप

बता दें कि पश्चिम बंगाल की नौ सीटों- बारासात, बशीरहाट, डायमंड हार्बर, दम दम, जयनगर , जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर और मथुरापुर में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. 1 जून को मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजे प्रसारित किए जाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital