Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की इन 51 हॉट सीटों पर है कांटे की टक्कर, यहां जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. लेकिन इनमें 51 हॉट सीटें ऐसी भी हैं, जिनके नतीजों पर पूरी देश की निगाहें टिकी हुई हैं.

Lok Sabha Election Result

Lok Sabha Election Result

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी. इसके बाद वीवीपैट की पर्चियों से ईवीएम के नतीजों का मिलान किया जाएगा. बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं. लेकिन इनमें 51 हॉट सीटें ऐसी भी हैं, जिनके नतीजों पर पूरी देश की निगाहें टिकी हुई हैं.

लोकसभा चुनाव की इन 51 हॉट सीटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट, कंगना रनौत की उम्मीदवारी वाली मंडी सीट, हेमा मालिनी की उम्मीदवारी वाली मथुरा सीट, अरुण गोविल की उम्मीदवारी वाली मेरठ सीट और शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी वाली आसनसोल सीट भी शामिल हैं. ये ऐसी सीटें हैं, जिन पर मतगणना से जुड़ी हर अपडेट पूरा देश जानना चाहता है. तो आइए आपको ऐसी 51 हॉट सीटों के बारे में बताते हैं, जिन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

इन 51 हॉट सीटों पर पूरे देश की नजर

1. उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट

बीजेपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम कांग्रेस के यूपी चीफ अजय राय

2. मध्य प्रदेश की विदिशा सीट

एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बनाम कांग्रेस के प्रतापभानू शर्मा

3. मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट

कांग्रेस से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बनाम बीजेपी से रोडमल नागर

4. छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट

कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेश बघेल बनाम बीजेपी से संतोष पांडे

5. हरियाणा की करनाल सीट

बीजेपी से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर बनाम कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा

6. पंजाब की जालंधर सीट

कांग्रेस से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बनाम बीजेपी से सुशील रिंकू

7. कर्नाटक की बेलगाम सीट

बीजेपी से पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार बनाम कांग्रेस से लक्ष्मी हेब्बालकर

केंद्रीय मंत्रियों की सीट पर एक नजर

8. गुजरात की गांधीनगर सीट

बीजेपी से गृहमंत्री अमित शाह बनाम कांग्रेस से सोनल पटेल

9. उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट

बीजेपी से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बनाम सपा से रविदास महरोत्रा

10. यूपी की अमेठी सीट

बीजेपी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बनाम कांग्रेस से केएल शर्मा

11. महाराष्ट्र की नागपुर सीट

11. बीजेपी से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बनाम कांग्रेस से विकास ठाकरे

12. महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट

बीजेपी से कपड़ा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बनाम कांग्रेस से भूषण पाटिल

13. हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट

बीजेपी से सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बनाम कांग्रेस से सतपाल सिंह रायजादा

14. अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम सीट

बीजेपी से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बनाम कांग्रेस के नबाम टुकी

15. बिहार की बेगूसराय सीट

बीजेपी से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बनाम बसपा से चंदन कुमार दास

16. गुजरात की पोरबंदर सीट

बीजेपी से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बनाम कांग्रेस से ललित भाई वसोया

17. ओडिशा की संबलपुर सीट

बीजेपी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बनाम कांग्रेस से नागेंद्र प्रधान

18. कर्नाटक की धारवाड़ सीट

बीजेपी से संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी बनाम कांग्रेस से विनोद आसुती

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: देश में किसकी सरकार? रुझानों में NDA ने पार किया 300 का आंकड़ा, इंडिया ब्लॉक 170 सीटों पर आगे

इन सेलिब्रिटीज की सीटों पर निगाहें

19. हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट

बीजेपी से एक्ट्रेस कंगना रनौत बनाम कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह

20. यूपी की मथुरा सीट

बीजेपी से एक्ट्रेस हेमा मालिनी बनाम कांग्रेस से मुकेश धनगर

21. यूपी की मेरठ सीट

बीजेपी से एक्टर अरुण गोविल बनाम सपा से सुनीता वर्मा

22. पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट

TMC से एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बनाम बीजेपी से एसएस आहलूवालिया

23. यूपी की गोरखपुर सीट

बीजेपी से एक्टर रवि किशन बनाम सपा से काजल निषाद

24. हरियाणा की गुड़गांव सीट

कांग्रेस से एक्टर राज बब्बर बनाम बीजेपी से राव इंद्रजीत सिंह

25. यूपी की आजमगढ़ सीट

बीजेपी से एक्टर दिनेश लाल निरहुआ बनाम सपा से धर्मेंद्र यादव

26. बिहार की काराकाट सीट

निर्दलीय एक्टर पवन सिंह बनाम एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा

27. पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट

तृणमूल कांग्रेस से यूसुफ पठान बनाम कांग्रेस के प्रदेश चीफ अधीर रंजन चौधरी

परंपरागत सीटों पर एक नजर

28. कर्नाटक की हासन सीट

JDS+BJP से प्रज्वल रेवन्ना बनाम कांग्रेस से श्रेयस पटेल

29. यूपी की कैसरगंज सीट

बीजेपी से करण भूषण सिंह बनाम सपा से भगत राम मिश्रा

30. केरल की वायनाड सीट

पूर्व कांग्रेस चीफ राहुल गांधी बनाम बीजेपी से के. सुरेंद्रन

31. यूपी की रायबरेली सीट

कांग्रेस से राहुल गांधी बनाम बीजेपी से दिनेश प्रताप सिंह

32. यूपी की कन्नौज सीट

समाजवादी पार्टी से पूर्व सीएम और सपा चीफ अखिलेश यादव बनाम बीजेपी से सुब्रत पाठक

33. तेलंगाना की हैदराबाद सीट

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी बनाम बीजेपी से माधवी लता

34. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट

पूर्व सीएम PDP चीफ महबूबा मुफ्ती बनाम नेशनल कांफ्रेंस के मिया अल्ताफ अहमद

35. जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट

नेशनल कांफ्रेस से पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बनाम जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सज्जाद लोन

36. बिहार की सारण सीट

RJD से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य बनाम बीजेपी से राजीव प्रताप रूडी

37. यूपी की मैनपुरी सीट

सपा से डिंपल यादव बनाम बीजेपी से जयवीर सिंह

38. मध्य प्रदेश की गुना सीट

बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया बनाम कांग्रेस से यादवेंद्र राव

39. बिहार की हाजीपुर सीट

LJP (NDA) से चिराग पासवान बनाम शिव चंद्र राम

40. तमिलनाडु की कोयंबटूर सीट

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई बनाम डीएमके के गणपति राजकुमार

41. नई दिल्ली सीट

बीजेपी से बांसुरी स्वराज बनाम AAP से सोमनाथ भारती

42. दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट

बीजेपी से मनोज कुमार तिवारी बनाम कांग्रेस से कन्हैया कुमार

43. महाराष्ट्र की बारामती सीट

एनसीपी (एसपी) से सुप्रिया सुले बनाम एनसीपी से सुनेत्रा पवार

44. राजस्थान की बाड़मेर सीट

निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी बनाम कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल

45. बिहार की पूर्णिया सीट

निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव बनाम जेडीयू से संतोष कुमार कुशवाहा

46. मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट

कांग्रेस से नकुलनाथ बनाम बीजेपी से बंटी विवेक साहू

47. चंडीगढ़ सीट

कांग्रेस से मनीष तिवारी बनाम बीजेपी से संजय टंडन

48. पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट

टीएमसी से महुआ मोइत्रा बनाम बीजेपी से अमृता रॉय

49. यूपी की सुल्तानपुर सीट

बीजेपी से मेनका गांधी बनाम सपा से राम भुआल निषाद

50. बिहार की पटना साहिब सीट

बीजेपी से रविशंकर प्रसाद बनाम कांग्रेस से अंशुल अविजीत

51. ओडिशा की पुरी सीट

बीजेपी से संबित पात्रा बनाम बीजेडी से अरुण पटनायक

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital