Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर जयंत चौधरी ने किया बड़ा दावा, कांग्रेस को दी नसीहत

Lucknow: जयंत चौधरी बोले, सरदार पटेल की ऊंची मूर्ति लगाने से बाबा साहब अंबेडकर के जयंती तारीखों को मानने से ही सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूत नहीं होती.

जयंत चौधरी (फाइल फोटो)

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

UP Politics: यूपी की राजधानी लखनऊ में धरना दे रहे शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के लिए शनिवार को पहुंचे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर सबक लेने की सलाह दी है. इसी के साथ उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन के साथ हैं. इसी के साथ ये भी कहा कि, रालोद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अभी ये तय नहीं हुआ है.

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार में हार का मुंह देखने वाली कांग्रेस को लगातार जयंत चौधरी सलाह देते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को भी उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी. शनिवार को जयंत चौधरी लखनऊ के ईको गार्डन पहुंचे और 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर धरना दे रहे शिक्षकों की मांग को लेकर कहाकि उनका मांग सही है और उनके साथ न्याय होगा. इस मौके पर उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल की ऊंची मूर्ति लगाने से बाबा साहब अंबेडकर के जयंती तारीखों को मानने से ही सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूत नहीं होती. मजबूत तब होती जब अंतिम छोर में जो खड़ा उसका ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि हम विपक्षी दलों को साथ लेकर चलेंगे. बता दें कि जयंत चौधरी शनिवार को लखनऊ में हुई रालोद कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान वह धरना दे रहे शिक्षकों के बीच भी पहुंचे.

ये भी पढ़ें– UP News: शाहरुख-अजय और अक्षय कुमार को नोटिस जारी, केंद्र सरकार ने पान मसाला के विज्ञापन मामले में लिया एक्शन

सीख ले कांग्रेस

शिक्षकों के बीच पहुंचे जयंत ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए. इस मौके पर कांग्रेस को चार राज्यों में मिली हार को लेकर कहा कि कांग्रेस को (विधानसभा) चुनावों से सबक सीखना चाहिए, जिसमें नतीजे बहुत अच्छे नहीं आए. इन नतीजों से सीखने का मौका है. कांग्रेस को भी सभी घटक दलों को साथ लेकर चलना होगा. इसी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मेरा आज का कार्यक्रम बहुत छोटा था, इसमें हम बहुत सारे लोगों से नहीं मिल पा रहे हैं. सपा-रालोद के तालमेल में कहीं कोई कमी नहीं है. हम सपा के साथ हैं.” इसी के साथ ही कहा, “अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर जो भी कहा, बिल्कुल सही कहा है. कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए, जो दल जहां मजबूत है, वहां दूसरे दल को उसका समर्थन करना चाहिए.”

अभी तय नहीं हैं सीटें

यूपी में रालोद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि, “रालोद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह अभी तय नहीं है.” इसी के साथ कहा कि, “इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है. हमारी कोशिश है कि यह फार्मूला जल्दी तय हो जाए.” इसी के साथ ही उन्होंने सर्व समाज के बुद्धजीवियों का समर्थन मांगने की बात कही. इसी के साथ बोले कि लखनऊ आदत की तहजीब की राजधानी है. सभी को आगे आकर इनका समर्थन करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital