Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lucknow: IIT रुड़की एलुमिनाई एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर ने किया डॉ. भारत भास्कर का सम्मान

Lucknow: आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र डॉ. भरत भास्कर का चयन निदेशक आईआईएम अहमदाबाद के पद पर हुआ है.

Edited by Nitish Pandey

Lucknow: आईआईटी (IIT) रुड़की एलुमिनाई एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर ने आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र डॉक्टर भरत भास्कर, जिनका चयन निदेशक आईआईएम अहमदाबाद के पद पे हुआ है, को सम्मानित किया गया. डॉ भरत भास्कर ने अनेकों प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएँ दी हैं जिसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र एवं निदेशक आईआईएम रायपुर भी शामिल हैं.

पढ़ें ये भी- Exit Polls 2023: त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को बहुमत! मेघालय में फंस सकता है पेंच, जानें क्या कहता है एग्जिट पोल

इस मौके पर लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष इंजीनियर अनुज वार्ष्णेय ने आर्किटेक्ट संजय सिन्हा व आर्किटेक्ट अजय श्रीवास्तव के साथ डॉ. भास्कर को स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता भेंट किया. मीना अग्रवाल ने नंदिता भास्कर का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया. विपुल वार्ष्णेय ने स्वागत के रूप में नंदिता भास्कर को विशेष उपहार दिया. इस अवसर लखनऊ चैप्टर के अनेक पूर्व छात्र उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital