Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lucknow: जुबानी जंग के बाद हाथापाई तक पहुंचे संत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य, वीडियो वायरल

UP News: करीब एक महीने पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद महंत राजू दास ने मौर्य का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी.

Lucknow

वीडियो ग्रैब (फोटो-सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

Lucknow. जुबानी जंग के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य और अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास के बीच हाथापाई की भी नौबत आ गई है. बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के एक होटल में निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दोनों हिस्सा लेने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले जमकर बहस हुई, इसके बाद नौबत हाथापाई की भी आ गई. दोनों को अलग करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बीच में आना पड़ा. बता दें कि करीब एक महीने पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने रामचरितमानस की एक चौपाई का जिक्र करते हुए कहा था कि उनमें पिछड़ों, दलितों और महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी हैं, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है. लिहाजा इस पर पाबंदी लगा दी जानी चाहिए. जिसके बाद महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी.

पढ़ें इसे भी-  Ramcharitmanas: रामचरितमानस पर टिप्पणी करना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा- जानिए CM योगी ने पूरे विवाद पर और क्या कहा

जिसके बादा दोनों के बीच शुरू हुई जुबानी जंग का मामला इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई की आ गई. जहां एक ओर महंत ने दावा किया है कि सपा नेता के समर्थकों ने उन पर हमला किया और शिकायत दर्ज कराने की बात कही. तो दूसरी ओर सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि तपस्वी छावनी मंदिर के महंत राजू दास, महंत परमहंस दास और उनके समर्थकों ने तलवार और फरसा लेकर लखनऊ में उन पर हमला करने की कोशिश की. इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूर्व में राजू दास के दी गई धमकी का जिक्र करते हुए सुरक्षा की मांग की है.

एडीसीपी पूर्वी ने कहा तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक इंटरव्यू खत्म होने के बाद स्वामी प्रसाद वहां से जाने लगे. तभी राजूदास व अन्य संत उनके पीछे लग गए और दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई. इसी दौरान राजूदास व स्वामी प्रसाद के बीच हाथापाई हो गई. एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि वीडियो फुटेज में दोनों पक्षों से नारेबाजी की गई. एक पक्ष से जय श्रीराम बोला गया तो वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जय भीम, जय़ संविधान के नारे लगे. इसी के बाद दोनों ओर के समर्थक आपस में भिड़ गए. इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. जब तहरीर मिलेगी तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजू दास भी करेंगे कानून कार्रवाई, ले रहे हैं विधिक सलाह

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने फोन पर घटना के बाद ही भारत एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य और हमारी बीच हुए विवाद पर अभी कोई करवाई नहीं करेंगे. हाथापाई और मारपीट को लेकर पूछे गए सवाल पर महंत राजू दास के बयानों में विरोधाभास नज़र आया, क्योंकि जब सवाल हाथापाई पर किया तो उन्होंने ने सिरे से खारिज कर दिया. जब विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्या के विरुद्ध कानूनी सलाह लेकर आगे की विधित कानूनी कारवाई करेंगे, क्योंकि उन्होंने हमें आंतकी कहा है और सनातन धर्म के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. हम क़ानूनी कार्रवाई के लिए प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता के बाद ही कोई कदम उठाएंगे. फिलहाल फोन कॉल पर हुई बातचीत पर उन्होंने कहा की अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर और मुकदमा नहीं करेंगे. हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या के द्वारा सनातन धर्म को लेकर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर उन पर क़ानून और विधित कर्रवाई के लिए अपने वकीलों के राय के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital