MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की छतरपुर-1 कोयला खदान में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया. खदान के एक हिस्से में अचानक स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. इस दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई.
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने खदान के अंदर प्रवेश कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

