Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लोकसभा चुनाव के बीच सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 43 लाख के इनामी नक्सली ढेर

MPCG Naxalite Encounter: बालाघाट पुलिस को बड़ा कामयाबी मिली. यहां इनामी नक्सली एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. बालाघाट में मारे गए नक्सलियों पर 43 लाख का इनाम था.

MPCG Naxalite Encounter

MPCG Naxalite Encounter: लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सुरक्षबलों के साथ हुए मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए. मध्यप्रदेश के बालाघाट में दो नक्सली मारे गए. जबकि, बीजापुर में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है. इसके अलावा बीजापुर में कई अन्य नक्सली घायल भी हुए हैं. मीडिया रोपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों को मौके पर भारी संख्या में हथियार हासिल हुए. जिसके बाद सुरक्षबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

AK-47 समेत कई अन्य हथियार बरामद

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच बीते 1 अप्रैल को बालाघाट पुलिस को बड़ा कामयाबी मिली. यहां इनामी नक्सली एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. बालाघाट में मारे गए नक्सलियों पर 43 लाख का इनाम था. जिसमें एक महिला भी शामिल थी. महिला नक्सली समेत अन्य नक्सलियों के पास से AK-47 समेत 2 दूसरे हथियार भी बरामद किए गए.

मुठभेड़ की पुष्टि एसपी समीर सौरभ ने की है. इस एनकाउंटर के बाद नक्सली प्रभावित इलाकों में सर्च ऑप्रेशन को और अधिक तेज कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली, बड़े वारदान को अंजाम दे सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital