Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा- अभी मेरा फोकस केवल अपने राज्य पर , कोई जिम्मेदारी लूंगा तो ध्यान हटेगा

मध्य प्रदेश नहीं छोड़ेंगे कमलनाथ

भोपाल – भोपाल में भले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही कयासबाजी में MP के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का नाम लिया जा रहा हो मगर उन्होंने साफ कर दिया है कि वे MP नहीं छोड़ेंगे. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर बताया मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं MP नहीं छोड़ना चाहता हूं , 12 माह बचे हैं और यदि मैं कोई जिम्मेदारी लेता हूं तो मेरा ध्यान MP से हटेगा. अभी मेरा पूरा फोकस सिर्फ MP पर है, मैं अपना ध्यान MP से हटाना नहीं चाहता.

PFI पर एक्शन जायज

राजस्थान में मचे सियासी घमासान पर उन्होंने बताया कि, मेरी खुद अशोक गहलोत जी से बात हुई है, उन्होंने कहा कि मैंने तो बैठक बुलाई थी. कुछ लोगों ने अनुशासनहीनता की है तो उनको शोकाज नोटिस जारी हो गए हैं. वहीं पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है. केंद्र सरकार की (PFI) को लेकर की गई कार्रवाई के सवाल पर कमल नाथ ने कहा, यदि कोई सबूत है कि वह आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है, आतंकवादी संस्थाओं से जुड़े हैं, तब  (PFI)  हो या कोई भी संगठन हो, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए. कमल नाथ ने बताया आज आतंकवाद बड़े खतरे की बात है और आम जनता को तो सुरक्षा चाहिए और यदि इतने वर्षों से (PFI)  की गतिविधियां चल रही थीं तो यह आपका इंटेलिजेंस फेल्यूअर है, आप इतने वर्षों से क्या कर रहे थे. यह कोई आज तो पैदा नहीं हुई, इसका रजिस्ट्रेशन कब से हुआ है यदि यह पहले से ही आतंकवादी संस्थाओं से जुड़ी हुई थी तो आप इतने सालों से क्या कर रहे थे, आज यह सवाल सामने है?

विधानसभा चुनाव पर फोकस

राज्य में 46 नगरीय निकायों के लिए मतदान हो चुका है और गुरुवार को 30 सितंबर को नतीजे आने वाले हैं. इन चुनाव को लेकर कमल नाथ ने कहा, हमारे सभी नेता लगे हुए थे,BJP ने पुलिस, प्रशासन, पैसे का इन चुनावों में भी जमकर दुरुपयोग किया. हमारा फोकस हर पर चुनाव रहता है और आगामी विधानसभा चुनाव पर भी हमारा मुख्य फोकस है. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कमल नाथ ने कहा, यात्रा को बेहद सफलता मिल रही है और यह सफल रहेगी, क्योंकि आज जनता में बेहद आक्रोश है. मीडिया की राजनीति से अब जनता प्रभावित होने वाली नहीं है क्योंकि जनता समझदार है. आज BJP बेरोजगारी की बात नहीं करती, किसानों की बात नहीं करती, छोटे व्यापारी की बात नहीं करती है, यह तो जनता को गुमराह करने के लिए विभिन्न मुद्दों को सामने लाते हैं.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital