Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

होली से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाया 4 फीसदी महंगाई भत्ता; CM ने दी कर्मचारियों को शुभकामना

Madhya Pradesh DA Hike: कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- “मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वर्तमान महंगाई भत्ते को 42 से 46% करने का निर्णय लिया है.

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव.

Madhya Pradesh DA Hike: लोक सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से ठीक पहले मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. मोहन यादव की सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है. जिसको लेकर वित्त विभाग ने आदेश भी जारी किया है. महंगाई भत्ता की नई दरें जुलाई 2023 से लागू की गई है. जिससे राज्य के कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है. जिसका लाभ मार्च की सैलरी के साथ अप्रैल में भुगतान किया जाएगा.

साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

प्रदेश के वित्त विभाग के मुताबिक, 1 जुलाई से 29 फरवरी तक की सैलरी का भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा. इसके अलावा इस राशि को जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में एरियर के तौर पर जमा किया जाएगा. सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य के साढ़े सात लाख (7.50) कर्मचारियों को मिलेगा. इस दौरान रिटायर हुए या मृत कर्मचारियों के नॉमिनी को एरियर की राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी कर्मचारियों को शुभकामना

कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- “मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वर्तमान महंगाई भत्ते को 42 से 46% करने का निर्णय लिया है. जो कि 7वें वेतमान के अंतर्गत 1 जुलाई 2023 से इसको लागू किया जाएगा. आज के इस कठिन समय के बावजूद हमने ये सुविधा देने का प्रयास किया है. उम्मीद करेंगे कि आने वाले समय में इसमें और वृद्धि करें. मेरी ओर से सभी अधिकारी और कर्मचारी को इस वेतनमान के लिए बधाई.”

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार की सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, बीजेपी ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट, साढ़े तीन बजे होगा शपथ समारोह

यह भी पढ़ें: CAA पर रोक लगाने संबंधी याचिकाओं पर कोर्ट करेगा सुनवाई, IUML नागरिकता कानून को लेकर पहुंचा था SC



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital