Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP Election: बीजेपी की जीत के बाद CM शिवराज से मिलने पहुंचे कमलनाथ, गुलदस्‍ता भेंटकर दी बधाई- VIDEO

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे. उन्‍होंने शिवराज सिंह चौहान को फूलों का गुलदस्‍ता देकर जीत की बधाई दी. उसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए. अपनी पार्टी की मंशा उजागर की.

CM Shivraj Chauhan and Kamal Nath

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Kamal Nath meets Shivraj Singh Chouhan: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करार हार हुई. दो तिहाई बहुमत के साथ जीती भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहां सत्‍ता में बरकरार रहेगी. मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने गए. दोनों की मुलाकात का वीडियो सामने आया है. कमलनाथ ने हार का दर्द भुलाकर, शिवराज सिंह चौहान को गुलदस्‍ता भेंट किया और उनको जीत की बधाई दी.

कमलनाथ ने मीडियाकर्मियों से कई बातें कहीं. मीडियाकर्मियों से मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने भोपाल में कहा, “मैं अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला हूं और उन्हें जीत की बधाई दी है. जब मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना था तो वो भी मुझे बधाई देने आए थे. आज मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल के रहेंगे, परंतु हम प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं वो करेंगे…”

230 सीटों में से 163 सीटें भाजपा को मिलीं

बता दें कि, ​3 दिसंबर को जारी हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के ​परिणामों में कांग्रेस पार्टी को 66 सीटों से संतोष करना पड़ा. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से 163 सीटें मिली हैं. संख्या पर गौर करें तो मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज की है. वहीं, भाजपा का वोट शेयर भी 7.53% बढ़ गया है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि सपा, बसपा, AAP और निर्दलियों का इस चुनाव में खाता तक नहीं खुला. मात्र एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जीती है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital