Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP: सागर में जय श्रीराम का नारा लगाने पर सेंट जोसेफ स्कूल ने 18 छात्रों को किया सस्पेंड, जमकर हुआ हंगामा, NCPCR ने भेजा नोट‍िस

Madhya Pradesh: छात्रों के निलंबन के मामले पर हिंदू संगठनों और एबीवीपी ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की.

sagar students suspension

एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन

Students Suspended on Jai Shree Ram Slogan: मध्य प्रदेश के सागर जिले के सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल में जय श्रीराम का नारा लगाने पर 18 स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया गया. इस मामले पर अब हमकर बवाल हो रहा है. इस मामले पर स्‍कूल के बाहर भाजपा की छात्र संघ ईकाई एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन क‍िया. वहीं, इसको लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूल को नोटिस भेजा है.

जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल में 10वीं के स्टूडेंट्स ने लंचब्रेक में जय श्रीराम का नारा लगाया था. जब ये बात स्कूल प्रबंधन तक पहुंची तो 18 स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया गया. यही नहीं छात्रों से माफीनामा तक लिखवा लिया गया.

पूरे मामले पर अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सागर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य को नोटिस जारी किया है. इसमें एक मीडिया खबर का हवाला देते हुए कहा गया है कि सागर जिले में मिशनरी स्कूल सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर डेढ़ दर्जन छात्रों के सस्पेंड किए जाने का मामला संज्ञान में आया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में स्कूल प्रशासन ने क्लास में मौजूद 30 बच्चों से लिखित माफीनामा भी लिखवाया है और 18 स्टूडेंट्स को सस्पेंड किया गया है. एनसीपीआर अध्यक्ष ने कलेक्टर से मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

स्कूल लीपापोती की कोशिश में जुटा

उधर नोटिस के बाद जांच करने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक के अनुसार कुछ बच्चे स्कूल के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए थे, जिसके कारण कांवेंट स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई की. मध्यप्रदेश बाल आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने बताया कि कांवेंट स्कूल से ऐसी अनेक शिकायतें मिली है, जिनकी जांच की जा रही है. जय श्रीराम वाले मामले में कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए हैं. स्कूल प्रबंधन और प्रशासन लीपा पोती कर रहा है और वास्तविक स्थित छिपा रहा है.

ये भी पढ़ें: Raja Pateria Arrested: ‘…मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’- कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

जबकि, कांवेंट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मोली का कहना है कि कुछ स्टूडेंट्स दूसरी विंग में गए थे. उनको टीचर ने वापस जाने के लिए कहा तो स्टूडेंट्स हूटिंग करते हुए चले गए थे, जिस पर एक स्टूडेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital