Bharat Express DD Free Dish

फिर लौटा नीले ड्रम का खौफ… 5 दिन की मासूम का शव बरामद, जिसने दी जिंदगी उसी ने छीन ली सांसें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 5 दिन की मासूम बच्ची का शव पानी से भरे नीले ड्रम में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस की जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया, खुद बच्ची की मां ही उसकी कातिल निकली.

Madhya Pradesh, Sidhi, Crime

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक दिल दहला देने वाली और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां के चुरहट थाना क्षेत्र के भेलकी गांव में एक पांच दिन की मासूम बच्ची का शव पानी से भरे नीले ड्रम में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पहले तो हर कोई इस घटना को देखकर सन्न रह गया लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाई तो जो सच सामने आया उसने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया. किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस खौफनाक वारदात के पीछे किसी और का नहीं बल्कि खुद बच्ची की मां का ही हाथ निकलेगा.

मां ने ही कबूला अपना जुर्म

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने जब परिवार और खासकर बच्ची की मां से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहले से ही एक बेटी है. दूसरी बच्ची के जन्म के बाद उसके भरण-पोषण और भविष्य को लेकर महिला भारी मानसिक तनाव में चल रही थी. इसी तनाव और दबाव के चलते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें- प्यार में अंधी मां, हैवान बना आशिक! मेरठ में प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने 6 माह के बच्चे को नाले में फेंका

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

सीधी के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी. शक के आधार पर जब मां से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. एक नवजात की इस तरह से अपनी ही मां के हाथों जान चले जाने की इस घटना ने पूरे गांव और आसपास के इलाकों को स्तब्ध कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read