Madhya Pradesh Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर में करवा चौथ के त्योहार से ठीक पहले एक ऐसा मामला सामने आया जिसने इलाके में सब को हैरान कर दिया. जिसके बाद भरे मार्केट में बीच सड़क पर लोगों को एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल इदौर के नंदा नगर मेन रोड पर एक महिला ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. जैसे ही पत्नी ने अपने पति को किसी औ महिला को शॉरपिंग कराते देखा वो अपना आपा खो बैठी और बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू हौ गया. इस घटना से सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा मचा और आसपास मौजूद लोग इसे खड़े होकर देखते रह गए.
बीच सड़क पर पति-पत्नी की लड़ाई
जानकारी के अनुसार, पति नगर निगम में कर्मचारी हैं. बताया जा रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर बाजार गया था और दोनों शॉपिंग कर रहे थे. इसी दौरान उस शक्स की पत्नी को किसी जानने वाले ने इस बात की जानकारी दे दी. गुस्से में आगबबूला पत्नी मौके पर पहुंची और पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.
इंदौर में पति-पत्नी और प्रेमिका का बीच बाजार हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल#Indore pic.twitter.com/8nb9jMRnLL
— गोविन्द सिंह 🇮🇳 (@princesinghak56) October 13, 2025
महिला ने सरेआम पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर चिल्लाना शुरू कर दिया. वह सड़क पर खड़ी होकर पति से कह रही थी, “घर में बीवी और बच्चे हैं, फिर यह सब क्या है?” पति बार-बार सफाई देने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी का गुस्सा थमता नहीं दिखा. वीडियों में देखा जा सकता है कि उस शक्स की पत्मी ने प्रेमिका को पकड़े हुआ है और पति अपनी पत्नी से उसे बचाने की कोशिश करता सफाई देने में लगा है. वहीं घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रुक गया.
ये भी पढ़ें- दिवाली पर घर जाने वालों को बड़ा तोहफा, रेलवे ने तत्काल टिकटों में बढ़ाईं चार हजार अतिरिक्त सीटें
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने गर्लफ्रेंड से भी जमकर बहस की. कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव किया और महिला को शांत कराया. इसके बाद गर्लफ्रेंड वहां से चली गई, जबकि पति अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश करता रहा. महिला ने अब इस पूरे मामले की शिकायत अपने ससुराल में करने की बात कही है.
बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला अपने पति को जमकर फटकार लगाती हुई नजर आ रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




