होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अतीक अहमद
Atiq Ahmed: यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है. बेटे की मौत की खबर सुनते ही अतीक अहमद को कोर्ट में चक्कर आ गया और वह वहीं गिर गया. उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक की आज कोर्ट में आज पेशी हुई थी. जिसकी आज अदालत में सुनवाई चल रही थी. उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक को सुनवाई के लिए गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाया गया है.
उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद पर सुनवाई को लेकर सीएम योगी जिंदाबाद (CM Yogi Zindabad) के नारे लगाने लगे. वहीं इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी एसटीएफ (UP STF) की टीम की सराहना की है. उन्होंने अमिताभ यश और उनके अधिकारियों की सराहना की. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी CM को दी.
जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा शूटर गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया है. इस दोनों पर ही पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था.
असद अहमद के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं. उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है. कातिलों को सजा दिलाकर इंसाफ हुआ है…पुलिस ने बहुत सहयोग किया.”
यह भी पढ़ें- ‘BBC इंडिया’ की बढ़ी मुश्किलें, ED ने विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी को लेकर दर्ज किया केस
बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी ने साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद को मुख्य साजिशकर्ता का आरोप लगाते हुए अतीक सहित उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके बेटे व भाई के साथ ही कई गुर्गों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था. तभी से प्रयागराज पुलिस सहित एसटीएफ, क्राइम ब्रांच व अन्य राज्यों की पुलिस भी फरार गुर्गों की धरपकड़ के लिए तमाम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है.
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…