Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Atiq Ahmed: भारी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद को गुजरात से लेकर नैनी जेल पहुंची पुलिस, काफिले के पीछे चलता रहा माफिया का परिवार

Atiq Ahmed: प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की टीम रविवार शाम अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी.

atiq ahmed

अतीक अहमद

Atiq Ahmed: उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार शाम 5: 30 बजे नैनी केंद्रीय जेल लाया गया. रविवार को गुजरात के साबरमती जेल से यूपी पुलिस की टीम माफिया को लेकर रवाना हुई थी. वहीं पूरे दिन अतीक को यूपी लाए जाने के मामले पर सियासत गरमाई रही. अतीक को कुछ देर पहले ही नैनी जेल लाया गया है, जहां दोपहर से ही पुलिस बल की भारी तैनाती रही और मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा रहा.

गुजरात के साबरमती जेल से यूपी लाए जाने तक मीडिया की कई गाड़ियां पुलिस के काफिले के पीछे चलती रहीं. इस दौरान माफिया का परिवार भी पीछे-पीछे चल रहा था. दूसरी तरफ, अतीक को यूपी लाने जाने के मामले पर बीजेपी और सपा के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली.

नैनी जेल के बाहर भारी सुरक्षा के इंतजाम

इसके अलावा नैनी जेल के मुख्य द्वार पर पुलिस बलों की तैनाती की गई और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोक दिया गया. पुलिस के आला अधिकारी सुबह से ही इस पर मीटिंग कर रहे थे कि नैनी जेल में अतीक अहमद को किस बैरक में रखा जाए. पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के मुताबिक 17 साल पुराने अपहरण के एक मामले में आरोपियों को 28 मार्च को अदालत में पेश किया जाना है. शर्मा के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के बाद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज लाया गया है.

ये भी पढ़ें: UP News: दहेज में नहीं मिली बुलेट तो फोन पर ही बोल दिया ‘तलाक…तलाक…तलाक’, मामला दर्ज, पुलिस ने किया अरेस्ट

माफिया को 24 घंटे में गुजरात से यूपी लेकर पहुंची पुलिस

प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की टीम रविवार शाम अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी. बता दें कि 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड ने यूपी सहित पूरे देश को हिलाकर रख दिया. इसके अगले दिन उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और कई अन्य लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest