महा-शिवरात्रि 2025
Mahashivratri 2025: आज यानी 26 जनवरी 2025 को दुनियाभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. देश के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्त भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में जुटे हुए हैं. इस बीच उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की महाआरती का भव्य आयोजन हो रहा है, जहां बाबा महाकाल को दूल्हे के रूप में सजाया गया है. मंदिर 44 घंटे तक खुला रहेगा और भक्तों की भीड़ अलौकिक दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है. वहीं दूसरी ओर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का मनमोहक श्रृंगार देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए है. यहां मंदिर 69 घंटे तक खुला रहेगा और महाकुंभ स्नान के बाद अखाड़ों के संत भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में जलाभिषेक की परंपरा जारी
सोमनाथ, केदारनाथ और ओंकारेश्वर सहित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक की परंपरा जारी है. भव्यता बढ़ाने के लिए मंदिरों को फूलों, झालरों और दीपों से सुंदरता से सजाया गया है. भक्तगण दिनभर उपवास रखते हुए रात्रि में जागरण, भजन-कीर्तन और आराधना में लीन हैं. मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पावन मिलन हुआ था, जिसे श्रद्धालु अपार उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं. देशभर में भोलेनाथ के विभिन्न रूप भक्ति और आस्था की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं.
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की महाआरती
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले बाबा महाकालेश्वर को सबसे पहले भस्म से स्नान कराया गया. सुबह 4 बजे ताजा भस्म से स्नान कराकर बाबा की भस्म आरती की गई. ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मंदिर के पुजारियों ने बाबा को भस्म अर्पण की. इस दौरान वहां मौजूद सभी पुजारी मंत्रोच्चारण करते रहे.
Ujjain, Madhya Pradesh: Priests perform Aarti at Shree Mahakaleshwar Temple on the occasion of Mahashivratri pic.twitter.com/BJhQi83Gn4
— IANS (@ians_india) February 26, 2025
बाबा विश्वनाथ को दूल्हे के रूप में सजाया गया
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की गई. इस भव्य उत्सव के लिए विशेष सजावट के साथ बाबा विश्वनाथ को दिव्य दूल्हे के रूप में सजाया गया था.
Varanasi, Uttar Pradesh: On the occassion of Mahashivratri, Mangala Aarti was performed at Kashi Vishwanath Temple. Baba Vishwanath was adorned as a divine groom, with a special decoration marking the grand celebration pic.twitter.com/BwLBnEvL9P
— IANS (@ians_india) February 25, 2025
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा आरती
महाशिवरात्रि 2025 के खास मौके पर हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं.
VIDEO | Mahashivratri 2025: Devotees gather in large numbers to attend Ganga Aarti at Har Ki Pauri in Haridwar.#Mahashivratri2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/BMMuluOWQC
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2025
दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े
महा शिवरात्रि के अवसर पर पूजा करने के लिए दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं. हर जगह हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही हैं.
VIDEO | Devotees throng Delhi’s Gauri Shankar Temple in large numbers to offer prayers on the occasion of Maha Shivratri. #MahaShivaratri pic.twitter.com/r9MvbNqDQa
— Press Trust of India (@PTI_News) February 25, 2025
दिल्ली चांदनी चौक
महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं.
#WATCH | Delhi: Devotees offer prayers at Chandni Chowk’s Gauri Shankar Mandir on Maha Shivratri pic.twitter.com/4Pexna3kyv
— ANI (@ANI) February 26, 2025
मुंबई बाबुलनाथ मंदिर
महा शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बाबुलनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की.
#WATCH | Mumbai: Devotees in huge numbers reached Shri Babulnath Temple and offered prayers on Maha Shivratri pic.twitter.com/93OT1XEszR
— ANI (@ANI) February 26, 2025
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

