Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाकुंभ मेला 2025: रेलवे चलाएगा 1,225 विशेष ट्रेनें, यात्रियों के लिए बढ़ाई गईं सुविधाएं

अगले साल प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेला के दौरान रेलवे 1,225 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा, जिसमें छोटी और लंबी दूरी की दोनों तरह की सेवाएं शामिल हैं. यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे 933.62 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी चला रहा है.

Maha Kumbh Mela

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साल 2025 में महाकुंभ मेला होने वाला है. यह मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा. रेलवे के मुताबिक इस महाकुंभ मेला में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. रेलवे मेला अवधि के दौरान 140 नियमित ट्रेनों के अलावा, रेलवे 6 प्रमुख स्नान दिनों पर 1,225 विशेष ट्रेनें चलाएगा. इन 1,225 विशेष ट्रेनों में से 825 छोटी दूरी की ट्रेनों के लिए हैं, जबकि 400 लंबी दूरी की आरक्षित ट्रेनों के लिए.

चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी योजना

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया, “श्रद्धालुओं को अयोध्या और काशी जाने की सुविधा देने के लिए रेलवे फास्ट रिंग MEMU सेवा चलाने की योजना बना रहा है, जिसमें प्रमुख स्टेशनों जैसे प्रयागराज, प्रयाग, अयोध्या, वाराणसी, रामबाग आदि पर ठहराव होंगे.”

चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और रिंग रेल सेवा की योजना बनाई गई है, जो झांसी, बांदा, चित्रकूट, माणिकपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी और ओराई जैसे प्रमुख स्टेशनों को कवर करेगी. रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ” ट्रेनों की यह संख्या कुंभ 2019 के मुकाबले लगभग 177 प्रतिशत अधिक है, जब 533 छोटी दूरी की और 161 लंबी दूरी की आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया गया था.”

श्रद्धालुओं की मदद के लिए एक टोल-फ्री नंबर

रेलवे ने श्रद्धालुओं की मदद के लिए एक टोल-फ्री नंबर 1800-4199-139 जारी किया है. इसके अलावा, एक “कुंभ 2025” मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है, जिसे 24×7 कॉल सेंटर द्वारा समर्थन दिया जाएगा.

रेलवे 933.62 करोड़ रुपये के तहत विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का कार्य कर रहा है, जिसमें 494.90 करोड़ रुपये यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार और 438.72 करोड़ रुपये सड़क ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के लिए खर्च किए जा रहे हैं. इस कार्य में 79 यात्री सुविधाओं का निर्माण शामिल है, जिसमें नई स्टेशन बिल्डिंग और सीसीटीवी व्यवस्थाएं शामिल हैं.


ये भी पढ़ें- तकनीक के जरिए महाकुंभ पर रखी जाएगी नजर, AI Camera, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म FB और X भी करेंगे मदद


प्रयागराज जंक्शन पर अतिरिक्त यात्री इन्क्लोजर

प्रयागराज जंक्शन पर एक अतिरिक्त यात्री इन्क्लोजर बनाया जाएगा, जिसमें 4,000 यात्रियों की क्षमता होगी. स्टेशन पर पहले से चार ऐसे इन्क्लोजर मौजूद हैं. सभी स्टेशनों और मेला क्षेत्र में कुल 542 टिकट काउंटर उपलब्ध कराए गए हैं, जो रोजाना 9.76 लाख टिकटों की आपूर्ति कर सकेंगे. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) 651 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर रहा है. इनमें से लगभग 100 कैमरे एआई-आधारित चेहरे की पहचान प्रणाली से लैस होंगे, जो अपराधियों और असामाजिक तत्वों की पहचान करने में मदद करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital