Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रतन टाटा को महाराष्ट्र का पहला उद्योग रत्न पुरस्कार, सीएम और दोनों डिप्टी सीएम सम्मानित करने पहुंचे घर

Mumbai: महाराष्ट्र सरकार ने बीते साल 28 जुलाई को रतन टाटा को महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार देने का ऐलान किया था.

रतन टाटा को सम्मानित करने पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम

Mumbai: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को महाराष्ट्र सरकार द्वारा उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. देश के सबसे पुराने उद्योग घराने टाटा समूह के इस दिग्गज हस्ती को यह सम्मान देने के लिए खुद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे राज्य के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ उनके आवास पर पहुंचे. दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें यह सम्मान दिया. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की तरफ से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह दिया जाता है.

पहली बार शुरु किया गया पुरस्कार

महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को राज्य के पहले उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे द्वारा पहली बार शुरू किए गए इस पुरस्कार के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि रतन टाटा और टाटा ग्रुप का देश के लिए योगदान बहुत बड़ा है. रतन टाटा को ‘उद्योग रत्न’ के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ गई है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. वहीं इस पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद रतन टाटा ने सभी को धन्यवाद दिया. इसके अलावा डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी शुभकामना देते हुए रतन टाटा के दीर्घायु होने की कामना की.

इसे भी पढ़ें: “नूंह की तरह मध्य प्रदेश में दंगे की प्लानिंग..”, दिग्विजय सिंह के बयान पर BJP नेता का पलटवार, कहा- बुढ़ापे में सठिया गए हैं

पिछले साल की गई थी पुरस्कार की घोषणा

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने बीते साल 28 जुलाई को रतन टाटा को महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार देने का ऐलान किया था. राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार महाराष्ट्र में काम करने वाले उद्योगपति को दिया जाएगा. टाटा ट्रस्ट के जरिए इस उद्योग समूह द्वारा व्यापक स्तर पर सामाजिक और परोपकारी कार्य किए जाते हैं. वहीं रतन टाटा को साल 2000 में पद्म भूषण और साल 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest