Bharat Express DD Free Dish

गांधीनगर में ‘कााइपो छे’: अमित शाह ने दिखाई पतंगबाजी की स्किल, देखें कूल गृहमंत्री का वीडियो

Makar Sankranti 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का आनंद लिया. पेंच लड़ाते वक्त कटी पतंग, लेकिन जोश रहा हाई. देखें वीडियो और तस्वीरें

Makar Sankranti 2026 Amit Shah Enjoys Kite Flying in Gandhinagar Celebrates Uttarayan Watch Video

Makar Sankranti 2026: गांधीनगर/अहमदाबाद: राजनीति के मैदान में विरोधियों की डोर काटने में माहिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मकर संक्रांति (उत्तरायण) के मौके पर एक अलग ही अंदाज में नजर आए. गुजरात के गांधीनगर में आयोजित भव्य पतंग उत्सव में अमित शाह ने जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया. हाथ में डोर और आसमान में टकटकी लगाए शाह पूरी तरह से ‘कााइपो छे’ के रंग में रंगे दिखे.

डोर थामी, पेंच लड़ाए… कटी पतंग

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि अमित शाह कार्यकर्ताओं के बीच बेहद उत्साहित होकर पतंग उड़ा रहे हैं. हालांकि, आसमान में पेंच लड़ाने के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी हुआ. गृह मंत्री की पतंग कट गई और मांझा नीचे आ गया. लेकिन, पतंग कटने का गम उनके जोश पर हावी नहीं हो सका. वे मुस्कुराते रहे और कार्यकर्ताओं के साथ त्योहार का जश्न मनाते रहे. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अपने परिवार के साथ छतों पर पतंगबाजी का आनंद लेते दिखे.

अमित शाह ने देश को दी उत्तरायण की बधाई

पतंगबाजी के साथ-साथ अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देशवासियों को उत्तरायण की बधाई भी दी. उन्होंने भगवान सूर्य नारायण से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की. उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन नबीन ने भी देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और बीहू की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: दही-चूड़ा में सियासत का तड़का, तेजप्रताप का भोज बना चर्चा का ‘थाली’, लालू यादव हुए शामिल

बता दें गृहमंत्री अमित शाह गुजरात से आते हैं. वहां मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के परंपरा है. इस कारण शाह पंतंग उड़ाने के काफी शौकीन हैं. हर साल उनके पतंग उड़ाने का वीडियो सामने आता है जो काफी चर्चा में भी रहता है. क्योंकि, अक्शर उनकी पंतग कट जाती है. हालांकि, सियासी आसमान में वो हमेशा ही सबके पतंग काटते रहते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read