Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दही-चूड़ा में सियासत का तड़का, तेजप्रताप का भोज बना चर्चा की ‘थाली’, लालू यादव हुए शामिल

Bihar News: मकर संक्रांति पर तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया. इस भोज में लालू यादव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और कई दिग्गज नेता शामिल हुए. आयोजन को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं.

Bihar News: मकर संक्रांति का पर्व सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि राजनीति का भी बड़ा मंच बन जाता है. दही-चूड़ा भोज के बहाने नेताओं के बीच मेलजोल और सियासी समीकरणों की चर्चा तेज हो जाती है. अब तक लालू-राबड़ी आवास या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी आवास इस भोज को लेकर सुर्खियों में रहता था लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की हो रही है.

तेजप्रताप का खास आयोजन

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने बुधवार को पटना स्थित अपने 26 एम स्ट्रैंड रोड आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया. इस मौके पर उन्होंने पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं को न्योता दिया है. भोज को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

लालू यादव और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए शामिल

तेजप्रताप यादव के भोज में उनके पिता लालू यादव पहुंचे. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी इस आयोजन में शामिल हुए. पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद रहे. इन नेताओं की मौजूदगी ने भोज को और खास बना दिया है.

पर्व और उत्साह

मकर संक्रांति पर बिहार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. परंपरागत रूप से यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता है. इस बार तारीख को लेकर हल्का सा भ्रम है कुछ लोग 14 जनवरी को मना रहे हैं, जबकि कई लोग 15 जनवरी को मनाएंगे. इसी बीच तेजप्रताप का भोज खास चर्चा में है.

ये भी पढ़ें-बिहू पर पीएम मोदी ने की किसानों की सराहना, बोले- ‘संतोष और कृतज्ञता का एक नाम’

राजनीति और परंपरा का संगम

तेजप्रताप का भोज इस बार इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसमें विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के नेताओं को बुलाया गया है. माना जा रहा है कि इस आयोजन में नेताओं की मुलाकात से नए राजनीतिक समीकरण भी बन सकते हैं. तेजप्रताप ने भोज से पहले अपने पिता लालू यादव, भाई तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी को भी न्योता दिया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital