Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सभा के दौरान बेहोश होकर गिर गया शख्स, PM Modi ने इलाज के लिए भेजी अपनी डॉक्टरों की टीम

पीएम जब सभा को संबोधित कर रहे थे उस वक्त एक शख्स बेहोश होकर गिर गया. आनन-फानन में शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

PM Modi

PM Modi

PM Modi: ग्रीस से लौटने के बाद पीएम मोदी शनिवार को सीधे बेंगलुरू स्थित इसरो कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी. इस दौरान पीएम ने ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया. बेंगलुरू के कार्यक्रम से पीएम मोदी दिल्ली लौट आए. एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया. यहां पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया. पीएम जब सभा को संबोधित कर रहे थे उस वक्त एक शख्स बेहोश होकर गिर गया. आनन-फानन में शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीएम मोदी की नजर जब व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने अपनी डॉक्टरों की टीम को इलाज के लिए भेज दिया.

पीएम मोदी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ किया घोषित 

पीएम मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय में कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर के सफल टचडाउन के बाद से भारत 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि हालांकि वह एक वैश्विक सम्मेलन के कारण विदेश में थे, लेकिन उनका दिल भारत और इसरो में था. पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही वह दो देशों (दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस) का दौरा पूरा करने के बाद भारत पहुंचे, वह चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के हीरो इसरो के वैज्ञानिकों से मिलना चाहते थे.

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: स्कूल में बच्चे की पिटाई पर शुरू हुई सियासत, ओवैसी बोले- बुलडोजर और ठोक दो का क्या हुआ ?

‘हमने असाधारण उपलब्धि हासिल की है’

पीएम मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर गर्व जताया. उन्होंने कहा, “हम एक ऐसे क्षेत्र में पहुंच गए हैं जो अछूता था. हमने असाधारण सफलता हासिल की है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital