Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP में शामिल हुए हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू को मिली सिर काटने की धमकी, काटने वाले को 50 लाख रुपए ईनाम

एक व्हाट्सअप ग्रुप में उनका सिर काटने की धमकी दी गई है. एक व्यक्ति ने लिखा, “मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को सिदो-कान्हू बैसी समिति की ओर से 50 लाख रुपए दिए जाएंगे.”

असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा और शिवराज सिंह चौहान के साथ मंडल मुर्मू.

झारखंड की बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव (Jharkhand Election) लड़ रहे सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के प्रस्तावक रहे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. इसे लेकर एक व्हाट्सअप ग्रुप में उनका सिर काटने की धमकी दी गई है. एक व्यक्ति ने लिखा, “मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को सिदो-कान्हू बैसी समिति की ओर से 50 लाख रुपए दिए जाएंगे.” यह मैसेज बुधवार को वायरल हुआ और सनसनी फैल गई.

यह राजनीति का निम्नतम स्तर: चंपई सोरेन

जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) ने इस धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि यह राजनीति का निम्नतम स्तर है. ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने झारखंड पुलिस से इस मामले में तत्काल कदम उठाने की मांग की. सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल व्हाट्सअप मैसेज शेयर करते हुए लिखा, “झारखंड पुलिस से अनुरोध है कि ऐसी आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें. चुनाव आयोग और साहिबगंज के डीसी कृपया मंडल मुर्मू (Mandal Murmu) के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें.”

अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हो रहा हूं

मंडल मुर्मू झारखंड के संथाल विद्रोह के नायक रहे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज हैं. उन्हें हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से नामांकन दाखिल करते हुए अपना प्रस्तावक बनाया है. मंडल मुर्मू को लेकर झारखंड की सियासत उस वक्त गर्म हो उठी, जब उनकी भाजपा के नेताओं से मुलाकात की खबरें और तस्वीरें वायरल हुईं. वह भाजपा नेताओं से मिलने पिछले दिनों रांची आ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें काफी देर तक रोका था. बाद में तीन नवंबर को वह केंद्रीय मंत्री और झारखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा (BJP) में शामिल हो गए. मंडल मुर्मू ने इस मौके पर कहा था, “सिदो-कान्हू, फूलो झानो ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया. मैं उसी परिवार से हूं. मैं अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हो रहा हूं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital