देश

Manipur Violence: मणिपुर में फिर बवाल, सुरक्षाबलों से झड़प में 30 स्टूडेंट्स घायल, 2 युवकों की मौत के बाद हो रहा प्रदर्शन

Manipur Violence news Today: पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर में फिर बवाल मच गया है. वहां आज सुरक्षाबलों से झड़प में 30 स्टूडेंट्स घायल हो गए. स्टूडेंट्स वहां कई स्‍थानों पर प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान उन्‍हें काबू करने की कोशिश कर रहे सुरक्षाबल के जवानों के साथ उनकी भिड़ंत हुई.

न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि स्टूडेंट्स जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. राज्य में 23 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट से बैन हटने के बाद दो युवकों की लाश की तस्वीरें सामने आई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उस तस्‍वीर में दोनों लाश जमीन पर पड़ी हुई नजर आ रही हैं. एक लड़के का सिर कटा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि मणिपुर की यह तस्वीर जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स के शवों की हैं.

मीडिया में खबरें चल रही हैं कि 23 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट से बैन हटने के बाद इनकी तस्वीर वायरल हो रही है. हालांकि, दोनों के शव अभी तक नहीं मिले हैं. बताया जा रहा है कि जुलाई में दोनों स्टूडेंट्स एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में दिखाई दिए थे, लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चल सका है. उधर, राज्‍य सरकार ने कहा है कि इस घटना के पीछे जो भी दोषी हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़िए: ज्वेलरी के शोरूम की दीवार तोड़कर उड़ाए 25 करोड़, CCTV आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच CBI कर रही

बहरहाल, मणिपुर में भड़की हिंसा के मामलों की जांच CBI कर रही है. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि मामले में संयम बरतें और जांच एजेंसियों को अपना काम करने दें. मणिपुर में हुई हिंसा में अब तक सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं; वहां दो जनसमुदायों में यह हिंसा भड़की थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

39 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

43 minutes ago