Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बड़ा झटका, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ में ही बीतेगी होली

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Manish Sisodia

सीबीआई की गिरफ्त में मनीष सिसोदिया (फोटो-PTI)

Edited by Nitish Pandey

Manish Sisodia: दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. CBI के वकील ने कहा, “इस स्थिति में हम और सीबीआई रिमांड नहीं मांग रहे हैं लेकिन अगले 15 दिनों में हम इसकी मांग कर सकते हैं.”

वहीं, मनीष सिसोदिया के वकील ने कोर्ट से श्रीमद्भगवत गीता, चश्मा और डायरी देने के लिए अनुरोध किया. जिसे कोर्ट ने मान लिया. इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और फोर्स की तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मनीष सिसोदिया, गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल की याचिका

गौरतलब है कि सीबीआई ने वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest