Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी की सलाह पर बड़ा कदम, काफिला छोड़ ऑटो-रिक्शा में दिखे बीजेपी सांसद; सोशल मीडिया पर छाए मनोज तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी दिल्ली में ऑटो-रिक्शा से सफर करते नजर आए. उन्होंने लोगों से भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने और ईंधन बचाने की अपील की.

Manoj Tiwari auto-rickshaw ride

अमेरिका-ईरान में चल रहे युद्ध के बीच पूरे देश में कच्चे तेल को लेकर संकट बढ़ता जा रहा है. इससे बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की, जिसका एक उदाहरण खुद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पेश किया है.

सांसद ने किया ऑटो-रिक्शा में सफर

पीएम मोदी की अपील के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) दिल्ली में ऑटो-रिक्शा में सफर करते नजर आए. जहां एक तरफ नेता अपने काफिले (कई गाड़ियां एक साथ चलना) के लिए जाने जाते हैं, तो दूसरी ओर मनोज तिवारी का यह कदम सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींच रहा है. मनोज तिवारी को ऑटो-रिक्शा में देख लोग उनकी सराहना कर रहे हैं.

सांसद मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑटो से सफर कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचा.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने निजी वाहनों के बजाय ऑटो-रिक्शा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर किया. उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर ऑटो से सफर किया और आम जनता से भी ऑटो-रिक्शा या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की.

लगातार दो दिन पीएम ने की अपील

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए लोग सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और ‘वर्क फ्रॉम होम’ जैसे विकल्प अपनाएं.


ये भी पढ़ें: दिल्ली: जाफराबाद बकरा बाजार में ‘अल्लाह’ लिखे बकरे की धूम, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!


10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से ईंधन की खपत घटाने, मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करने और कुछ समय तक सोने की खरीदारी टालने की सलाह दी थी. इसके अगले दिन 11 मई 2026 को गुजरात के वडोदरा में ‘सरदार धाम हॉस्टल’ के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने फिर यही संदेश दोहराया. प्रधानमंत्री ने कंपनियों से कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने और लोगों से विदेशों में गैरजरूरी खर्च कम करने की अपील की. उन्होंने इसे देशहित से जुड़ा कदम बताया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital