Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election 2023: बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ बोले- शिवराज सिंह चौहान चाहें तो आ सकते हैं, लेकिन एक शर्त है…

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने का वक्त बचा है. ऐसे में सभी पार्टियां कील-कांटें दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं.

kamalnathh

मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (फोटो फाइल)

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने का वक्त बचा है. ऐसे में सभी पार्टियां कील-कांटें ठीक करने में जुटी हुई हैं. दूसरे दलों में सेंधमारी से लेकर चुनाई रणनीतियां बनाई जा रही हैं. जिससे वोटबैंक को साधा जा सके. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की की मौजूदगी में कई बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. बीजेपी नेताओं के कांग्रेस में आने से गदगद हुए कमलनाथ ने यहां तक बोल दिया कि अगर शिवराज सिंह चौहान भी उनकी पार्टी में आना चाहते हैं तो आ सकते हैं, लेकिन एक शर्त है.

बीजेपी नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर बीजेपी से आए नेताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस दौरान पीसीसी के अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे. कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि “मैं चाहूं तो रोज तीन नेता खड़े कर सकता हूं, लेकिन मेरा सिद्धांत रहा है कि इसमें स्थानीय नेताओं की बी सहमति होनी चाहिए.”

शिवराज सिंह भी चाहें तो कांग्रेस में आ जाएं- कमलनाथ

कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की चुटकी लेते हुए कहा कि “अगर शिवराज सिंह चौहान भी चाहें तो कांग्रेस में आ सकते हैं, लेकिन उसके लिए स्थानीय नेताओं की मंजूरी लेनी होगी.” उन्होंने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है. अपराध बढ़ रहा है. जिसकी जानकारी मुझे मिल रही है. आने वाले महीनों में कई तरह के खुलासे होने जा रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान जनता को बरगलाने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं, लेकिन उससे कुछ भी नहीं होने वाला है. अबकी बार जनता तय कर चुकी है और ये चुनाव प्रदेश के भविष्य का चुनाव है.

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी सर्वे के समय में किया गया बदलाव, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला, मुस्लिम बोले- अफवाह फैलाई जा रही, हम बहिष्कार करेंगे

राहत इंदौरी की पत्नी कांग्रेस में शामिल

आपको बता दें कि बीते रविवार को बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. जिसमें विधानसभा क्षेत्र दतिया के बीजेपी नेता अवधेश नायक, सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी नेता राजकुमार धनौरा के अलावा राहत इंदौरी की पत्नी अंजुम रहबर शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital