Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी सहित कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

PM Modi
Edited by Akansha

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

पीएम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वह एक जमीनी नेता हैं, कोयला और खनन क्षेत्र को मजबूत करने में उनका योगदान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, विकसित भारत के लिए आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, यही प्रार्थना है.”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान तिरुपति बाला जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सुयश पूर्ण जीवन की प्रार्थना है.”  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय जी. किशन रेड्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, जी. किशन रेड्डी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, प्रगति व जनसेवा के सभी संकल्प सिद्ध हों.”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी दी शुभकामनाएं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की कृपा से आप दीर्घायु हों और आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital