Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

धमकी भरे पोस्टर, दुकानों पर ताला, सड़कों पर पसरा सन्नाटा और अब महापंचायत… उत्तराखंड के पुरोला में लव जिहाद पर क्यों मचा है बवाल?

Love Jihad: सीएम ने नाबालिग हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण और अंतर-धार्मिक शादियों को साजिश बताते हुए पुलिस अधिकारियों से ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

purola

लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन

Love Jihad: उत्तराखंड में ‘लव जिहाद’ के मामलों को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. उत्तरकाशी के पुरोला कस्बे में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले को लेकर हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम दुकानदारों की दुकानों पर पोस्टर लगाए हैं, जिनमें उन्हें अपनी दुकान खाली करने की धमकी दी गई है. इस बीच खबर है कि कुछ मुस्लिम दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दी हैं और वे वहां से पलायन करने लगे हैं. हालांकि पुलिस ने पलायन की खबरों का खंडन किया है.

आरोप है कि बीते 26 मई को पुरोला में एक मुस्लिम समेत दो युवकों ने एक स्थानीय हिंदू दुकानदार की नाबालिग बेटी के अपहरण की कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय युवकों ने नाबालिग को बचा लिया था. इसके बाद पुरोला समेत आसपास के इलाकों में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सड़कों पर उतर आए. ये प्रदर्शन पुरोला के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी शुरू हो गया.

तीन महीने में लव जिहाद के 46 मामले सामने आए

पिछले तीन महीनों में उत्तराखंड में लव जिहाद के 48 मामले सामने आए हैं. वहीं एक साल में ऐसे 76 मामले सामने आए हैं. अब लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर कर अपना विरोध जता रहे हैं. वहीं पुरोला की घटना को लेकर 15 जून को देवभूमि रक्षा अभियान द्वारा महापंचायत बुलाई गई है. जबकि मुस्लिमों के पलायन को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा 18 जून को महापंचायत बुलाई गई है. मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश के अंदर मुस्लिमों का पलायन और प्रशासन द्वारा मुस्लिमों का उत्पीड़न चिंताजनक है. इसे देखते हुए महापंचायत का ऐलान किया गया है.

ये भी पढ़ें: पूरे शहर में बजरंगबली की गदा…फिर प्रियंका ने की मां नर्मदा की आरती… एमपी में ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे कांग्रेस!

लव जिहाद के मामलों पर सख्त हुए सीएम धामी

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी भी लव जिहाद के मामलों पर सख्त हैं. उन्होंने नाबालिग हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण और अंतर-धार्मिक शादियों को साजिश बताते हुए पुलिस अधिकारियों से ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में लव जिहाद जैसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital