Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Telangana Elections: तेलंगाना में इन 3 दिग्गज नेताओं में से किसी एक को चुना जाएगा CM, जल्द हो सकता है ऐलान!

फिलहाल, हैदराबाद के एला (Ellaa) होटल में कांग्रेस नेताओं, पर्यवेक्षकों, नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक जारी है. तेलंगाना में मुख्यमंत्री की रेस में तीन नामों को शामिल किया गया है.

ये तीन दिग्गज नेता सीएम की रेस में सबसे आगे

Telangana CM: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बड़ी जीत हासिल की है. पार्टी के केसीआर के पार्टी बीआरएस के विजय रथ को रोक दिया है. कांग्रेस ने चुनाव में 64 सीट हासिल की हैं. वहीं बीआरएस के खाते में 39 सीट गई हैं. इसके बाद अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने को तैयार हैं इसी कड़ी में आज 4 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक बुलाई गई है. इसमें विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है. यह बैठक हैदराबाद में हो रही है. बैठक में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस विधायक मौजूद हैं.

वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पार्टी ने सीएम के पद के लिए तीन नामों का चुनाव किया है. इन्हीं में किसी एक को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. चलिए अब आपको बताते हैं कि वे तीन नाम कौन से हैं.

पार्टी आलाकमान करेगा सीएम फैसला

फिलहाल, हैदराबाद के एला (Ellaa) होटल में कांग्रेस नेताओं, पर्यवेक्षकों, नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक जारी है. तेलंगाना में मुख्यमंत्री की रेस में तीन नामों को शामिल किया गया है. इस बैठक में तीनों नाम पर चर्चा के बाद पार्टी हाईकमान को ये नाम भेजे जाएंगे. प्रदेश का सीएम कौन होगा इसका फैसला आलाकमान करेगा.

यह तीन नाम रेस में सबसे आगे

तेलंगाना की सीएम के रेस में जो तीन नाम सामने आए हैं. उनमें सबसे बड़ा और पहला नाम रेवंत रेड्डी का है. वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. बताया जाता है कि वह प्रदेश में काफी सक्रिय नेता हैं. उन्होंने वहां संगठन को मजबूत करते लिए बहुत काम किया है. उनके बाद दूसरे नंबर पर भट्टि विक्रमार्क मल्लू (Bhatti Vikramarka Mallu) का नाम हैं. इन्होंने 1400 किलोमीटर की यात्रा करके खुद को चर्चा में शामिल कर लिया था. वहीं तीसरे नंबर पर उत्तम कुमार रेड्डी का नाम है जो पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

तेलंगाना में सीएम के चेहरे पर कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव का कहना है कि, “हमें देखना होगा कि सीएलपी की बैठक में क्या फैसला होता है. रेवंत रेड्डी ने जो काम किया है, उसे देखते हुए संभावना है कि वही सीएम के लिए पहला नाम होंगे.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital